फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को किया बर्खाश्त, चौकीदार को किया सस्पेंड

जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को किया बर्खाश्त, चौकीदार को किया सस्पेंड

Wed, 30 May 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को किया बर्खाश्त, चौकीदार को किया सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना।
उपमंडल के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया ने मंगलवार को स्कूल पहुंचकर आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बर्खाश्त तथा चौकीदार को सस्पेंड कर दिया। कंप्यूटर शिक्षक सतेंद्र ने दुष्कर्म मामले में आरोपी फौजी मोहित का सहयोग किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। वहीं पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
ग्रामीणों ने चौकीदार एवं कंप्यूटर शिक्षक पर लगाए आरोप:
मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया, खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला यादव एवं पुलिस अधिकारी विद्यालय पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों से सवाल जबाव किए। ग्रामीणों ने विद्यालय के स्वीपर कम चौकीदार थावरमल, पीटीआई कृष्ण कुमार व प्राचार्य जिले सिंह को भी घटना में दोषी माना है। चौकीदार पर आरोप लगाया कि वह विद्यालय परिसर में कुछ ग्रामीणों के साथ शराब का सेवन करता है, जिससे स्कूल का माहौल खराब होता है। पीटीआई के बारे में कहा कि वह रविवार 20 मई को घटना वाले दिन सुबह करीब छह बजे स्कूल में पहुंचा था। ग्रामीणों की बातें सुनने के बाद डीईओ मुकेश लावनिया ने प्राचार्य के पत्र पर कंप्यूटर टीचर सतेंद्र को बर्खास्त कर दिया। वहीं, चौकीदार को सस्पेंड कर उसे बीईओ कार्यालय कनीना में हाजिरी करने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही कहा कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, महिला शिक्षकों को बालिका मंच को प्रभावशाली बनाने व उसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये है मामला
बता दें कि 20 मई को कंप्यूटर शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को स्कूल में रेस करने के बहाने से बुलाया था। इस दौरान छात्रा एक दो चक्कर लगाकर बैठ गई। इसके बाद कंप्यूटर शिक्षक ने छात्रा को अंदर से पानी लाने के लिए कहा तो छात्रा ग्राउंड से स्कूल परिसर में पानी लाने चली गई। इसी दौरान कंप्यूटर शिक्षक ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और कमरे के अंदर पहले से मौजूद सेना के जवान मोहित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने सोमवार को कनीना पुलिस को मामले की शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीमें उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- विनोद कुमार, डीएसपी कनीना।
वर्जन:
मामले में आरोपी कंप्यूटर शिक्षक को बर्खाश्त कर दिया है और चौकीदार को सस्पेंड किया गया है। साथ ही चौकीदार को बीईओ कार्यालय कनीना में हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
- जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश लावनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed