{"_id":"5c9a789cbdec2214450221a6","slug":"141553627292-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटी के दौरान ह्रदय गति रूकने से जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटी के दौरान ह्रदय गति रूकने से जवान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राइफल में तैनात गांव मारोली निवासी जवान राजेंद्र शर्मा की पीटी के दौरान हृदय गति रुकने से मौत हो गई। राजेंद्र फतेहगढ़ में तैनात था। 31 मार्च को जवान सेवानिवृत्त होने वाला था। मंगलवार को जवान का शव गांव पहुंचने पर जिला प्रशासन द्वारा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।
सूबेदार श्रवण कुमार ने बताया कि सुबह पीटी के दौरान राजेंद्र को सीने में दर्द होने लगा। दर्द होने की शिकायत पर जवान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र 31 मार्च को सेवानिवृत्त होना था। श्रवण कुमार ने बताया कि राजेंद्र दो बार ग्लेशिया भी जा चुका था। वहीं, ड्यूटी के प्रति बहुत वफादार रहता था। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार मनीष यादव, नायब तहसीलदार रामचंद्र, चेयरमैन गोबिंद भारद्वाज, भाजपा जिला प्रधान शिवकुमार महता, राजपाल पटवारी, थाना प्रभारी बिरेंद्र सिंह, सत्यव्रत शास्त्री व बलवंत जोशी ने जवान को पुष्प अर्पित कर सलामी दी। राजेंद्र अपने पीछे पत्नी शर्मिला व दो लड़के लोकेश, वैभव व एक लड़की नव्या छोड़ कर गए है।