फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बदमाशों ने सेलसमेन की कनपटी पर बंदूक लगाकर शराब के ठेके से लूटे हजारों रुपये

बदमाशों ने सेलसमेन की कनपटी पर बंदूक लगाकर शराब के ठेके से लूटे हजारों रुपये

Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने सेलसमेन की कनपटी पर बंदूक लगाकर शराब के ठेके से लूटे हजारों रुपये
बदमाशों ने सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर ठेके से लूटे आठ हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव नांगल माला में शनिवार की रात बाइक सवार होकर दो बदमाश शराब के ठेके से करीब आठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने शराब के ठेके पर सेल्समैन मांडोला निवासी लक्ष्मी नारायण की कनपटी पर पिस्टल लगाकर वारदात को अंजाम दिया। लक्ष्मी नारायण ने अपने गांव के किसी व्यक्ति को इसकी तुरंत सूचना दी। इसके बाद गांव मांडोला में चार लोगों ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गोली चला दी। गोली गांव मांडोला निवासी 65 वर्षीय कंवर सिंह के पैर पर लगी, जिससे वह घायल हो गए। कंवर सिंह को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने कंवर को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव मांडोला निवासी लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो गांव नांगल माला में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। रात को बाइक पर सवार दो बदमाशा हेलेमट पहनकर ठेके पर आए। इस दौरान दोनों ठेके के अंदर घुस आए और एक ने उसको धक्का मारा वहीं दूसरे ने उस पर पिस्टल तान दी। इसके बाद दोनों आरोपी गल्ले से करीब आठ हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। बदमाशों को अपने गांव की तरफ जाता देखकर लक्ष्मी नारायण गांव में अपने परिचित को फोन कर दिया। वहां गांव के मंदिर के पास कंवर सिंह, ईश्वर सिंह, जयवीर और सूबे सिंह ने बदमाशों को आता देखकर उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान बदमाशों से हाथापाई भी हुई। जब गांववासी आरोपियों पर भारी पड़ने लगे तो उनमें से एक ने गोली चला दी। गोली कंवर सिंह के दाएं पैर में लगी। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल को तुरंत उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अभी घायल का ऑपरेेशन हो चुका है। उसके पैर से गोली भी निकाली जा चुकी है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

---
पुलिस आरोपियों को पकड़ने में जुटी
सतनाली पुलिस घटना के बाद जांच के लिए रात को ही मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मौका मुआयना किया। रविवार को दिन में भी पुलिस वारदात के आसपास की जगह सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी थी। एक फुटेज में पुलिस को कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा। बाइक पर दो युवक जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में बाइक के नंबर हैं या नहीं इसका भी पता नहीं लग रहा। आरोपी हेलमेट पहने होने के कारण उनका हुलिया भी दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने लक्ष्मी नारायण के बयान पर दो बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। - राजेंद्र कोशल, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed