फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शराब का नशा बना हत्या का कारण

शराब का नशा बना हत्या का कारण

Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शराब का नशा बना हत्या का कारण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सदर थाना पुलिस ने गांव थाना निवासी रामौतार की दो माह पूर्व हुई हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में इसी गांव में ढोसी पहाड़ी की तलहटी में बने मंदिर में रहने वाले महाराज प्रेम सिंह को सोमवार निजामपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। इसे मंगलवार को नारनौल अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि 20 जून की रात को थाना गांव निवासी रामौतार पुत्र मुरलीधर का शव गांव थाना स्थित ढोसी पहाड़ी की तलहटी में बने मंदिर में पड़ा मिला था। रामौतार के शरीर पर लाठी डंडे से वार के निशान मिल थे। वहीं, दोनों हाथ भी टूटे हुए थे। मृतक गांव में ही हलवाई का कार्य करता था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अकसर पहाड़ी पर बने मंदिर में रहने वाले महाराज गहली निवासी प्रेम सिंह के पास जाता था।
विज्ञापन

वहीं, रामौतार की हत्या के बाद आरोपी महाराज भी मंदिर से लापता था। इससे पुलिस को शक हुआ कि रामौतार की हत्या महाराज ने की है। इसके बाद पुलिस ने महाराज को नजदीक के गांवों के मंदिर-डेरों में तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। क्योंकि पुलिस के पास आरोपी बाबा का कोई फोटो नहीं था। एक फोटो मिली थी, वह भी काफी पुरानी थी। जिसमें आरोपी का चेहरा भी साफ नहीं दिख रहा था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना मुश्किल हो गया था। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी महाराज राजस्थान ट्रेन से निजामपुर आकर बाबा रामेश्वर धाम मंदिर में जाएगा। सूचना पर सदर थाना पुलिस महाराज की पहचान के लिए उसी गांव के दो लोगों को साथ लेकर निजामपुर स्टेशन पर पहुंची। महाराज ने पुलिस ने बचने के लिए अपनी बाल व दाढ़ी-मूछ कटवाई हुई थी। ताकि कोई उसे पहचान न सके। परंतु पुलिस ग्रामीणों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने रामौतार की हत्या करने की बात कबूली। इस पर पुलिस ने आरोपी को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को नारनौल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बैठकर पीते थे शराब
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रामौतार मंदिर में आता रहता था। दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे। 20 जून को भी रामौतार उसके पास आया था। फिर दोनों ने देर रात तक शराब पी। इस दौरान रामौतार की उसके साथ कहासुनी हो गई और वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। यह उससे बर्दास्त नहीं हुआ और उसने शराब के नशे में रामौतार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


बाल और दाढ़ी-मूछ कटवाकर बेचता था चाय
आरोपी प्रेम सिंह ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वारदात के बाद वह जयपुर चला गया और वहां जाकर उसने बाल व दाढ़ी मूछ कटवा दी, ताकि उसे कोई पहचान ना सके। इसके बाद वह जयपुर स्टेशन पर ठेकेदार से मिलकर कमीशन पर चाय और पानी की बोतल बेचने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed