फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर मारी सेंध

चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर मारी सेंध

Fri, 22 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने एक ही रात में पांच स्थानों पर मारी सेंध
एक ही रात में पांच स्थानों से नगदी और आभूषण चुराए
विज्ञापन

फोटो नंबर 11
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। खंड के गांव सिलारपुर में वीरवार रात को पांच दुकानों और मकानों में सेंधमारी करके चोर हजारों की नगदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चुरा कर ले गए।

चोरों ने गांव सिलारपुर निवासी ओमप्रकाश नामक व्यक्ति के मकान की छत से कूदकर घर में रखे 13 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुराए। वहीं कृष्ण कुमार के मकान से आभूषण और संजय कुमार के मकान में घुसकर 9 हजार की नगदी चुराकर ले गए। बताया जाता है कि चोरों ने इसी रात हरकेश नामक व्यक्ति के मकान से 37 हजार की नगदी व सोने चांदी के आभूषण साथ ही एक ट्यूबवेल पर रहने वाले परिवार के घर में घुसकर 6 हजार की नकदी व मोबाइल फोन चुराकर ले गए। मकान मालिकों ने जब सुबह उठकर देखा तो उनका सामान खुर्दबुर्द था और घर में रखा सामान व नगदी गायब थी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत अटेली पुलिस थाने को दी। पुलिस ने सूचना पाकर गांव पहुंचकर घटनास्थल का अवलोकन किया। वहीं फिंगर प्रिंट टीम को बुलाकर घटनास्थल की गंभीरता से जांच की। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फोटो- चोरी के दौरान घर का बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed