फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बूस्टिंग ऑपरेटरों ने लगाया खाली शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप

बूस्टिंग ऑपरेटरों ने लगाया खाली शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप

Mon, 25 Mar 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
बूस्टिंग ऑपरेटरों ने लगाया खाली शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवाने का आरोप

विज्ञापन
नारनौल। नाबार्ड परियोजना के तहत लगे बूस्टिंग ऑपरेटरों ने ठेकेदार के कारिंदों पर खाली शपथपत्रों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया है। ऑपरेटर प्रधान कृष्णकांत, सुनील मूलौदी, प्रदीप बनिहाडी, नरेश कालबा, हेतराम, जसवंत खोड़मा, राहुल खटोटी, रविंद्र नांगल नूनिया, शेरसिंह नंगली, विक्रम मोहनपुर व विजय शहबाजपुर ने बताया कि पिछले तीन माह से बकाया वेतन दिलवाने की लगातार मांग की जा रही है। एजेंसी व ठेकेदार के कारिंदे उनसे खाली शपथपत्रों पर हस्ताक्षर करने के लिए जबरदस्ती दबाव डाल रहे है। उन्हें एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा ऐसा नहीं करने पर धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑपरेटर सर्व कर्मचारी संघ के साथ 27 मार्च को जिला उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल व एसपी चंद्रमोहन से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगायेंगे। उन्होंने बताया कि बकाया वेतन का मामला लेबर कोर्ट में विचाराधीन होने व मामले में ठेकेदार व अधिकारी फंसे हुए है। उन्होंने बताया कि बूस्टिंग आपरेटरों की मांगों को लेकर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभयसिंह यादव ने विधानसभा में उठाये जाने के बाद संबंधित एजेंसी के ठेकेदार व अधिकारियों के लिए मामले का जवाब देना मुश्किल हो गया है। प्रधान कृष्णकांत ने कहा कि किसी भी कर्मचारी के साथ कुछ भी घटना होने पर विभाग के अधिकारियों की जिम्मेवारी होगी। उन्होंने बताया कि शपथपत्र में नाबार्ड योजना के तहत बूस्टर पर लगे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने व ठेकेदार व एजेंसी से प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है पर शपथपत्र ले रहे है। ऑपरेटरों ने जिला प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed