{"_id":"5bec7bd0bdec22695c1f6955","slug":"131542224848-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चोरों तक पहुंचने के लिए खंगाले बाजार के सीसीटीवी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला चोरों तक पहुंचने के लिए खंगाले बाजार के सीसीटीवी
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सराफा बाजार में महिला चोर गिरोह का सुराग लगाने के लिए पुलिस टीम ने बुधवार को बाजार में दुकानों के बाहर लगे छह सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग खंगाली। टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे।
श्रीकृष्ण ज्वेलर्स शॉप से करीब 1 किलोग्राम 317 ग्राम सोना चोरी मामले में पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेेमारी की। पुलिस को चोरी के मामले में बावरिया गिरोह पर शक है। पुुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए गांव में अलग अलग स्थानों पर सीसीटीवी की रिकार्डिंग दिखाकर महिलाओं की पहचान का प्रयास किया। संदिग्ध महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर भी जारी की गई हैं। डीएसपी सतेंद्र कुमार भी पुलिस टीम के साथ संदिग्ध महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए शहर के साथ लगते एक गांव में पहुंचे। पुलिस की दूसरी टीम ने शहर के बाजार में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगाली जिसमें संदिग्ध महिलाओं की मूवमेंट जानने का प्रयास किया। पड़ोस के जिलों में भी संदिग्ध महिलाओं की फोटो भेजी गई है।
----------------------
पुलिस ने व्यापारियों की मांग के अनुसार बाजार में परशुराम चौक पर दो पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं। पुलिस की पीसीआर की बाजार में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी निगरानी कर रहे हैं। खुफिया विभाग की टीम भी पहचान का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीएसपी ने दो दिन का समय मांगा था। हम दो दिन तक इंतजार करेंगे। दो दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति बनाएंगे।
-लक्खी सोनी, प्रधान, स्वर्णकार संघ