फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई गायब लड़की

संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई गायब लड़की

Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में घर से हुई गायब लड़की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। उपमंडल के एक गांव की लड़की शनिवार को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दी है। साथ ही रसूलपुर निवासी एक युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाना का शक जाहिर किया है। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लड़की की तलाश नहीं कर पाई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कनीना-अटेली-नारनौल मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। उसके बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी विनोद कुमार के आश्वासन के बाद जाम को खुलवाया। वहीं उक्त लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव की लड़की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस अभी तक लड़की को तलाश नहीं कर पाई है। रविवार को लड़की पक्ष ने आक्रोशित होकर दोपहर ढाई बजे अवरोधक डालकर कनीना-अटेली-नारनौल मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण लड़की की बरामदगी की मांग करते रहे। करीब एक घंटे लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई जिससे यात्री और वाहन चालक परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed