फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ोटल संचालक ने कमरा देने मना किया तो तोड़फोड़ व हवाई फायर की

ोटल संचालक ने कमरा देने मना किया तो तोड़फोड़ व हवाई फायर की

Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ोटल संचालक ने कमरा देने मना किया तो तोड़फोड़ व हवाई फायर की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल संचालक द्वारा रविवार रात को होटल में कमरा देने से मना करने पर तीन बदमाशों ने संचालक पर हमला कर दिया। वहीं होटल और बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। डीएसपी महेश कुमार, शहर थाना रमेश कुमार व सीआईए इंचार्ज शिव कुमार घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। शिकायत पर तीन नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

पीड़ित होटल संचालक असीम राव ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे तीन युवक होटल पर आए जिन्होंने शराब पी हुई थी। होटल में कमरा देने की बात कही। इसके बाद एक युवक ने होटल संचालक असीम राव से मिलने की बात कही। असीम ने भी उक्त युवकों को कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद सभी वापस चले गए। 15 मिनट बाद ही होटल के अंदर धमाके की आवाज आई। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने हवाई फायर किए व गाड़ी के शीशों को तोड़ते हुए उससे 10 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। शिकायत पर तीन नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed