फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना- महेंद्रगढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

कनीना- महेंद्रगढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
कनीना- महेंद्रगढ़ मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। महेंद्रगढ़ मार्ग पर शनिवार को गांव गुढ़ा के समीप हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के गांव खेड़का बास पचेरी निवासी राजकुमार पुत्र रामजीलाल (23) सुरजनवास अपनी रिश्तेदारी में आया था। वहां से बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि गांव गुढ़ा के पास बोलेरो से उसकी टक्कर हो गई। इस जबरदस्त हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया ओर अस्पताल भेजा। युवक राजकुमार के पिता का करीब 3 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है जबकि माता सिंघानिया विवि पचेरी में बतौर सफाईकर्मी तैनात है। युवक राजकुमार का रिश्ता कनीना खंड के गांव में किया हुआ था जिसकी शादी नवबंर 2018 में होनी तय थी। उसकी मौत के बाद सुरजनवास रिश्तेदारी व पचेरी में मातम का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करवा परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed