फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ट्रक की टक्कर से कार सास-बहू की मौत, बेटा समेत दो घायल

ट्रक की टक्कर से कार सास-बहू की मौत, बेटा समेत दो घायल

Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से कार सास-बहू की मौत, बेटा समेत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल/नांगल चौधरी। नारनौल-कोटपूतली रोड पर ट्रक की टक्कर से कार सवार सास-बहू की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य घायल हो गए। पीड़ित परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहा था। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अन्य घटनाओं में दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी गांव सैदअलीपुर निवासी हरीश परिवार के साथ नांगल चौधरी में रहता है। शनिवार की सुबह बानिया की ढाणी में नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से मां सुमन, पत्नी पूनम देवी और दोस्त अजय के साथ गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे चारों कार से नांगल चौधरी लौट रहे थे। नारनौल-कोटपूतली रोड पर सिरोही बाहली गांव के पास कार की ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पलटकर पेड़ से जा टकराई। इसमें पूनम देवी (22) के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोग घायलों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल नारनौल पहुंचे। जहां पर उपचार के दौरान सुमन (50) की भी मौत हो गई। हरीश (25) और अजय (22) का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुमन सरकारी स्कूल में टीचर थी। पूनम देवी के दो बच्चे है, इसमें एक डेढ़ साल का एक छह माह का बेटा है। एक साथ सास-बहू की मौत और बेटे के घायल होने गांव में मातम पसर गया। दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही पूनम देवी का भाई सतेंद्र नारनौल अस्पताल पहुंचा। मौत का समाचार सुनने के बाद बेहोश हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। उसका जयपुर में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जांच अधिकारी जसवंत ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है। कार नांगल चौधरी की ओर जा रही थी। सिरोही बाहली गांव पास एक ट्रक चालक ने ओवर टेक करने के दौरान कार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत-
गांव सुजापुर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गांव सुजापुर निवासी संदीप उर्फ मोनू (19 )शुक्रवार की रात पौने दस बजे नारनौल से गांव सुजापुर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। गांव के मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संदीप नारनौल में रंग पेंट करने का काम करता था। पिता दलीप की शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। संदीप इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के दस दिन बाद सड़क हादसे में युवक की मौत
गुवानी निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छोटा भाई जयदीप (20) नीमराणा में एक निजी कंपनी काम करता था। शुक्रवार की शाम को वह कांहावास में शादी समारोह में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के जयदीप और मंजीत दोनों अलग-अलग बाइक से गांव आ रहे थे। रात 11 बजे कांटी गांव के पास अचानक ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक मार दिया। इससे जयदीप ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। उसे गंभीर हालत में नारनौल सरकारी अस्पताल लेकर आया। जहां पर उपचार के दौरान जयदीप की मौत हो गई। शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है। परिजनों के अनुसार सात मई को जयदीप की शादी हुई थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। अचानक हादसे से घर व गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed