{"_id":"5b60b5944f1c1bac7d8b5b19","slug":"111533064596-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदलपुर होटल में युवाओं ने किए चार-पांच हवा में फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदलपुर होटल में युवाओं ने किए चार-पांच हवा में फायर
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेद्रगढ़। आदलपुर गांव के पास स्थित एक होटल में खाना खाने आए युवकों की खाने को लेकर होटल के मालिक से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान युवकों ने हवा में चार से पांच फायर कर दिए जिससे होटल में अफरा तफरी मच गई। फायर करने के बाद युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने होटल मालिक की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
आदलपुर निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दादरी-महेंद्रगढ़ रोड पर परमहंस के नाम से उसका एक होटल है। सोमवार रात वह, उनका लड़का देशराज और होटल के कारिंदे होटल पर थे। रात करीब 9 बजे चार लड़के मोटर साईकिल नंबर एचआर 18एल 9780 मार्का बजाज सीटी 100 रंग काला पर सवार होकर आए। उन सभी की उम्र करीब 20 वर्ष थी। जिनमें से एक लड़कें की एक आंख नहीं थी। चारों शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने खाने का आर्डर दिया। जिस पर उन्होंने लड़कों से बैठने को कहा। जिस पर युवक मुझसे बदतमीजी करने लगे। जिस पर अशोक ने युवकों को कहा कि खाना है तो खाओ वरना जाओ। यह सुनते ही उनमें से दो लड़कों ने पिस्टल निकाल ली और तीन चार हवाई फायर कर दिए। जिससे होटल में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के जमा होने पर सभी युवक अपनी बाइक पर बैठकर महेंद्रगढ़ की ओर भाग गए। युवकों की बोली से प्रतीत हो रहा था कि वह रोहतक के है।
बॉक्स
सूचना मिलने पर पुलिस ने कि नाकाबंदी, आरोपी चकमा देकर फरार
पुलिस को जैसे ही अज्ञात युवकों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली। जिले भर में इसकी नाकाबंदी करवा गई। उसके बावजूद भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस रात भर आरोपियों की तलाश में छापेमारी करती रही लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
वर्जन:
गांव आदलपुर के पास सोमवार रात को 9 बजे हवा में फायर करने की शिकायत आई थी। आदलपुर के सरपंच अतर सिंह ने फोन पर यह सूचना दी थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। होटल मालिक अशोक कुमार पुत्र गनीराम के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
अशोक कुमार, एएसआई जांच अधिकारी आकोदा चौकी।