फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ैंगरेप में तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

ैंगरेप में तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
ैंगरेप में तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। छात्रा से गैंगरेप मामले में पकड़े गए तीनों आरोपियों को रविवार को एसआईटी की टीम ने सोमवार को सब डिविजनल ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कनीना कोर्ट में पेश किया गया जहां पर उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। टीम ने आरोपियों के लिए सात दिन का रिमांड मांगा था किंतु कोर्ट ने आरोपियों को पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है। वहीं मुख्य आरोपी पंकज और मनीष पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बता दें कि ट्यूबवेल मालिक दीनदयाल और आरएमपी चिकित्सक संजीव को तीन दिन पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जांच के बाद पुलिस ने रविवार को गिरफ्तारी दिखा दी थी जबकि दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी निशु को रविवार को सोनीपत के रिठाल गांव के अखाड़े से काबू किया था। सोमवार को एसआईटी टीम आरोपी निशु, दीन दयाल और आरएमपी चिकित्सक संजीव को पीसीआर में कनीना लेकर आई जहां सिविल अस्पताल में तीनों का मेडिकल कराया। लगभग डेढ़ बजे उनको एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया गया। अब इन आरोपियों को पुलिस 21 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

आरोपी सैन्यकर्मी की रविवार को खत्म हो चुकी हैं छुट्टियां, नहीं पहुंचा ड्यूटी पर
इस सनसनीखेज मामले में दो मुख्य आरोपी पंकज और मनीष पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं जिन्हें काबू करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पंकज कुमार सैन्यकर्मी है जिसकी ड्यूटी कोटा में है। रविवार को उसकी छुट्टी पूरी हो गई लेकिन वह गिरफ्तारी के भय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचा जिससे पुलिस की परेशानी और बढ़ गई। कुएं के मालिक दीनदयाल को आरोपियों का सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। फौजी पंकज की कार को भी कब्जे में लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट परिसर के बाहर लगी रही लोगों की भीड़
एसआईटी की टीम तीनों आरोपियों को डेढ़ बजे कोर्ट में लेकर पहुंची। इस दौरान डीएसपी महेंद्रगढ़ सतेंद्र कुमार, डीएसपी कनीना विनोद कुमार, थाना प्रभारी कनीना अनिरुद्ध आरोपियों के साथ थे। जब उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला गया तो आरोपियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान तीनों आरोपियों में से किसी भी आरोपी के परिजन उनसे मिलने नहीं पहुंचे।
पुलिस ने मांगा था सात दिन का रिमांड:
आरोपियों को कनीना कोर्ट में न्यायाधीश पीयूष शर्मा के सामने पेश किया गया जहां पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगते हुए कहा कि अभी इस मामले में उन्हें दो मुख्य आरोपियों को पकड़ना है और मामले में कई साक्ष्य जुटाने हैं इसलिए उन्हें काम से कम सात दिन का रिमांड चाहिए। इस पर न्यायाधीश ने दूसरे पक्ष की भी दलील सुनी और तीनों आरोपियों को पांच दिन का रिमांड दिया।

वर्जन:
खेत के मालिक दीनदयाल के वकील राकेश लांबा ने बताया की पुलिस अपने अधिकारियों को खुश करने के लिए उसके मुवकिल को गलत फंसा रही है। उसका इस मामले से कोई भी सरोकार नहीं है। जिस दिन यह रेप हुआ उस दिन तो वह पीएनबी बैंक में और हीरो होंडा के वर्कशॉप में था जहां के सीसीटीवी फुटेज देखे जा सकते हैं। उन्हें गलत फंसाया जा रहा है।
वर्जन:
तीनों आरोपियों को कनीना में एसडीजेएम पीयूष शर्मा की अदालत में पेश किया था। न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को पांच दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
-अनिरुद्ध, थाना प्रभारी, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed