फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिला टीचर समते दो लोगों के खाते से निकाले 45 हजार रुपये जबकि एक से मोबाइल के नाम पर 11 हजार ठगे

महिला टीचर समते दो लोगों के खाते से निकाले 45 हजार रुपये जबकि एक से मोबाइल के नाम पर 11 हजार ठगे

Fri, 03 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला टीचर समते दो लोगों के खाते से निकाले 45 हजार रुपये जबकि एक से मोबाइल के नाम पर 11 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। मंडी अटेली थाना एरिया में तीन धोखाधड़ी के मामले बुधवार को सामने आए है। महिला टीचर समेत दो लोगों के खाते से 45,699 रुपये निकल गए। तीसरे मामले में एक छात्र को ऑनलाइन मोबाइल फोन का ऑर्डर देना भारी पड़ गया। फोन के नाम पर 11 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना गया। तीनों मामले में पुलिस ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

केस-1
महिला टीचर के खाते से निकाले 20 हजार
बेगपुर निवासी सरकारी स्कूल की टीचर मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसके एटीएम कार्ड से करीब बीस हजार रुपये निकल गए। पीड़िता का कहना है कि उसके पास एटीएम कार्ड है। ऐसे में खाते से कैसे पैसे निकल सकते है। जांच अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मीना का कहना है कि उन्होंने अपने कार्ड कि जानकारी किसी से शेयर नहीं किया है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि कार्ड क्लोन कर पैसे नि काले गए होंगे। मामले को जांच के लिए साइबर सेल को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

केस 2
आढ़ती के पेटीएम से निकाले 25,699
अटेली निवासी आढ़ती सुरेश चन्द्र गुप्ता ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसके पेटीएम से किसी ने 13 से 27 जुलाई के बीच में 25,699 रुपये निकाल लिया। पीड़ित का कहना है कि उसके पास पैसे निकालने का कोई मैसेज तक नहीं आया। जब बाद में पेटीएम चेक किया तो पैसे नहीं थे। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी हरिश कुमार ने बताया कि बैंक से जानकारी मांगी गई है। आरोपी दो से लेकर पांच हजार रोजाना दूसरे खाते में ट्रांसफर करता था। जांच में साइबर सेल भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन के नाम पर 11 हजार ठगे
अटेली निवासी नीरज कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एक ऐड देखा था। जिसमें सस्ते मोबाइल फोन देने की बात की थी। दिए गए नंबर पर बातचीत के बाद उन्होंने 11015 पीटीएम कर दिए। इसके बाद भी उन्हें मोबाइल फोन नहीं मिला। ठगी का अहसास होने पर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मोबाइल नंबरों की जानकारी ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed