{"_id":"5d56fb178ebc3e898c0dbd9b","slug":"crime-wine-polece-force-fir-shop-fireing-narnol-news-rtk512048091","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके को दोबारा मत खोलना कहकर नकाबपोशों ने करिंदे पर किए तीन फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके को दोबारा मत खोलना कहकर नकाबपोशों ने करिंदे पर किए तीन फायर
विज्ञापन
नकाबपोश बाइक सवार दो युवक ने वीरवार की रात 11 बजे शराब के ठेके पर पहुंचे। एक युवक ने करिंदे पर जान लेवा हमला करते हुए पिस्टल से तीन फायर कर दिया। युवकों ने कारिंदे से कहा दोबारा से शराब का ठेका मत खोलना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। शिकायत पर शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार हमीदपुर गांव में राजेश एंड कंपनी का शराब का ठेका है। ठेके पर सेल्समैन संदीप कुमार वीरवार की रात सोया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 11 बजे एक बाइक पर दो युवक ठेके पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर था और दूसरा हथियार लेकर कारिंदे के पास पहुंचा। आरोपी ने करिंदे से कहा कि आज के बाद ठेका मत खोलना नहीं तो अंजाम बुरा होगा। कारिंदा कुछ कहता इतने में युवक ने पिस्टल से दो फायर किया। इसमें एक गोली शराब के बोतल में व दूसरी काउंटर पर लगी। इसके बाद जाते वक्त भी फायर किया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। कारिंदे ने इसकी जानकारी मैनेजर कृष्ण कुमार व मालिक राजेश को दी। दोनों रात में मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। जांच में पुलिस ने मौके से तीन खोल बरामद किए हैं। पुलिस ने अनुसार आरोपी मुंह पर रुमाल बांधे हुए थे और बाइक पर नंबर नहीं था। पीड़ित 15 दिन से ठेके पर था। इससे पहले ठेका किसी और के पास था। पीड़ित ने पहले के ठेकेदार पर फायरिंग कराने का आरोप लगाया है। ठेके पर सीसीटीवी कैमरे न होने से पुलिस को वारदात के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।