फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,theft,fir,narnol,bike

28 दिन में 13 वाहन चोरी, सभी केस अनट्रेस

Sat, 17 Aug 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,theft,fir,narnol,bike
अपने दुपहिया वाहन को बिना सावधानी छोड़कर न जाएं। चोर गिरोह की आपके वाहन पर निगाहें हैं। आप की जरा सी लापरवाही वाहन को चोरी करा देगी। पिछले 28 दिन में महेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र से 13 वाहन चोरी हो गए हैं। हर दूसरे दिन एक वाहन चोरी हो रहा है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर में दोपहिया वाहन चोर सक्रिय हो गया है। सार्वजनिक स्थलों से वाहन चोरी हो रहे हैं। 25 जुलाई के बाद से वाहनों की चोरी एकदम से बढ़ गई। पिछले छह महीने में जितने वाहन चोरी नहीं हुए उतने वाहन महज 22 दिन में चोरी हो गए। सबसे अधिक दुपहिया शहरी एरिया में चोरी हुए। शहर के साथ लगते गांवों को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया है। वाहन चोरी की वारदातों को अभी तक पुलिस हल नहीं कर पाई है। वाहन चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग अपनी बाइक पर नंबर प्लेट ही नहीं लगाते। ऐसे में बाइक चोरों को पकड़ना आसान नहीं होता।
विज्ञापन

कब कहां से चोरी हुए वाहन
19 जुलाई को राजकीय पीजी कॉलेज से निंबहेड़ा के मुकेश की बाइक चोरी
20 जुलाई को सर्विस सेंटर के बाहर से विजयपाल की बाइक चोरी
23 जुलाई को राजकीय पीजी कॉलेज के बाहर से राजपाल की बाइक चोरी
25 जुलाई रतन कांप्लेक्स महेंद्रगढ़ से बलवान की बाइक चोरी
2 अगस्त को सेवानंद मंदिर पाथेड़ा में संदीप की बाइक चोरी
2 अगस्त गांव मोहलड़ा निवासी श्याम सुंदर की जीनियर अकेडमी के बाहर से बाइक चोरी
4 अगस्त को बुचौली में पवन कुमार की बाइक चोरी
5 अगस्त बचीनी निवासी मोहित की बाइक चोरी
6 अगस्त को नांगल हरनाथ में ईश्वर की बाइक चोरी
7 अगस्त खुड़ाना निवासी सतीश की अदालत परिसर से बाइक चोरी
9 अगस्त को हुड्डा पार्क से सोनू की बाइक चोरी
10 अगस्त अनाज मंडी से बेेरी निवासी कैलाश की बाइक चोरी
11 अगस्त विद्या न्यूरो अस्पताल के बाहर से सुरेंद्र डालनवास की बाइक चोरी
वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिन में चोरी के केस बढ़े हैं। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। वाहन चोरी रोकने में नागरिक भी सहयोग करें। अपने वाहन पर डबल लॉक लगाएं। सूने एरिया में वाहन खड़ा करके न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यादराम, डीएसपी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed