{"_id":"5dc7092f8ebc3e5b4319dafd","slug":"crime-police-rape-narnol-narnol-news-rtk52682733","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर लॉ की छात्रा से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर लॉ की छात्रा से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
जिले के एक गांव की लॉ की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस नारनौल ने जीरो एफआईआर दर्ज कर गुरुग्राम भेज दिया है। आगे की जांच सेक्टर 14 थाना पुलिस गुरुग्राम करेगी।
पुलिस के अनुसार महिला (27) तलाकशुदा है और एमए, बीएड है। पीड़िता फिलहाल राजस्थान से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसकी दूूर के रिश्तेदार से जान पहचान थी। वह 22 सितंबर को एचएसएससी का पेपर देने गुरुग्राम गई थी। सेंटर के बाहर आरोपी मिला और उसे कहा कि पेपर के बाद दोनों साथ चलेंगे। पीड़िता का आरोप है कि करीब पौने पांच बजे आरोपी गुरुग्राम बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया। जब उसने घर जाने की बात कही तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जाने से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने कहा कि वह आरोपी की धमकी से डर गई थी। पीड़िता अपनी मां के साथ शुक्रवार को महिला थाना नारनौल पहुंची और शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामला गुरुग्राम का होने के कारण नारनौल पुलिस ने केस को सेक्टर-14 पुलिस गुरुग्राम को भेज दिया है। आगे की कार्रवाई गुरुग्राम पुलिस करेगी।