{"_id":"5da60fa88ebc3e016d63255f","slug":"crime-police-rape-fir-blackmail-narnol-news-rtk5233298172","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन
जिले के एक गांव निवासी युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने, जान से मारने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार साल 2012 में पीड़िता (22) कस्बे के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। शिकायत में बताया कि इस दौरान फार्म भरने के लिए मनोज कंप्यूटर सेंटर पर जाती थी। इस दौरान दुकान के मालिक मनोज कुमार से जान पहचान हो गई। एक दिन मनोज पार्टी देने के बहाने उसे नारनौल ले आया। जहां पर एक होटल में आरोपी ने उसे जूूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बना ली। होश में आने के बाद पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने की बात कही। पीड़िता का कहना है कि साल 2016 में नौकरी का फार्म भरवाने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके सभी मूल कागजात अपने पास रख लिया। इसके बाद अश्लील वीडियो के नाम पर इसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इसी बीच उसे पता चला कि आरोपी शादीशुदा है। जब पीड़िता ने दूरी बनाने का प्रयास किया तो आरोपी अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पूरी बात परिजनों को बताई। जिस पर पीड़िता परिजनों के साथ सोमवार को महिला थाना पहुंची और शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी शारदा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।