फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,arrest,accused,fir,not

जमीनी जमीनी विवाद में 14 लोग गंभीर घायल पीजीआई रोहतक रेफर

Mon, 11 Nov 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,arrest,accused,fir,not
गांव इसराना की ढाणी में सोमवार को हुए जमीनी विवाद में दो पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उदय सिंह एवं उमेद सिंह दोनों ही एक ही परिवार से हैं।
विज्ञापन

उदय सिंह और उमेद सिंह का 1997 से 171 कनाल भूमि के बंटवारे का केस चल रहा है। तहसीलदार ने रविवार को जमीन की पैमाईश करवाई करवाने के लिए निशानदेही कराई गई थी। आरोप है कि उमेद सिंह ने उस निशानदेही को नेस्तनाबूद कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। यह विवाद झगड़े में बदल गया। इस दौरान उदय सिंह गुट से उदय सिंह, नत्थू सिंह, अशोक कुमार, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, विक्रम तथा प्रीतम घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष में उमेद सिंह, राधेश्याम, हनुमान सिंह, सुमित्रा देवी, भारत सोमवीर, ओमवीर घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को सिविल अस्पताल कनीना भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि एमएलआर मिलने के बाद मौका मुआयना कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed