फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,police,accident,fir,death

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार पोस्टमैन की मौत

Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crime,police,accident,fir,death
धौलेड़ा रोड पर बुधवार सुबह करीब सवा छह बजे डंपर चालक ने बाइक सवार पोस्टमैन को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पोस्टमैन को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने धौलेड़ा-नांगल चौधरी रोड पर जाम लगा दिया। इससे बीस मिनट पर यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची नांगल चौधरी थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार धौलेड़ा निवासी पोस्टमैन हनुमान (51) बुधवार सुबह सवा छह बजे बाइक से नांगल चौधरी से धौलेड़ा जा रहा था। मेघोत पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक डंपर में फंस गई और कुछ दूर तक घसीटती रही। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल हनुमान को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव कांटी निवासी संजीव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हनुमान उनके आगे चल रहा था। सुबह करीब सवा छह बजे एक डंपर ने टक्कर मार दी। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने डंपर चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद गांव के नाराज लोगों ने बीस मिनट के लिए नांगल चौधरी-धौलेड़ा रोड को जाम कर दिया। गांव वालों का कहना है कि इस रोड पर आए दिन डंपरों से हादसे होते रहते हैं। ऐसे में स्पीड ब्रेकर लगाया जाए। नांगल चौधरी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार श्रमिक की मौत
रेवाड़ी रोड पर सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। कोटपूतली राजस्थान निवासी राम अवतार मंगलवार की सुबह आठ बजे ट्रैक्टर लेकर सुराणा गांव जा रहा था। रेवाड़ी रोड पर एक बस चालक ने ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार श्रमिक पप्पूराम (39) नीचे गिर गया। उसे सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि बस की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed