{"_id":"5da211da8ebc3e015f567cf6","slug":"crime-murder-police-fir-death-narnol-news-rtk522828732","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशन सोनी की मौत के मामले में परिजनों ने चार पर लगाया हत्या का आरोप, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशन सोनी की मौत के मामले में परिजनों ने चार पर लगाया हत्या का आरोप, मामला दर्ज
विज्ञापन
मोहल्ला खटीकान निवासी किशन सोनी उर्फ डैनी की मौत में परिजनों में हत्या का केस दर्ज कराया है। किशन सोनी उर्फ डैनी का शव शुक्रवार को नहर में बरामद हुआ था। परिजनों चार नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को छह घंटे सर्च ऑपरेशन चलाकर नहर से शव को निकाला था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर को किशन सोनी उर्फ डैनी, वीरेंद्र कुमार डिश वाले, कैलाश उर्फ खैलु, विष्णु तथा पवन पांचों सुरजनवास नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान किशन सोनी नहर में डूबने से मौत हो गई। साथ में नहा रहे चार लोगों ने थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेेशन चलाया। जिसमें सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी भी कम कराया गया। करीब छह घंटे बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां शनिवार को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के पुत्र प्रशांत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता किशन सोनी की दुकान 11 हट्टा बाजार में हैं। वो शुक्रवार सुबह दुकान गए थे। उसके बाद दुकान पर वीरेंद्र कुमार डिस वाले, कैलाश उर्फ खैलु, विष्णु तथा पवन आए और उसके पिता को गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए थे। लगभग ढाई बजे उसके भाई को शंकर सोनी तथा ललित ने बताया कि आपके पिता की सुरजनवास खेड़ा की गांव की नहर में डूबने से मौत हो गई है। प्रशांत ने कहा कि उसके पिता की मौत डूबने से नहीं हुई, बल्कि चारों ने मिलकर किसी रंजिश के कारण हत्या की है।