फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,murder,police,arrest,accused,fir,not

विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सगे भाई गंभीर

Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Crime,murder,police,arrest,accused,fir,not
गांव खरकड़ा में शुक्रवार की शाम दो गुटों में विवाद हो गया, जिसमें एक गुट के लोगों ने तेजधार हथियार से 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। इस विवाद में दो सगे भाई घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना के बाद डीएसपी साधुराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार गांव खरकड़ा निवासी 25 वर्षीय दयानंद खेती बाड़ी का काम करता था। गांव के ही लोकेश उर्फ ढिल्लू के साथ उसकी दोस्ती थी। कुछ महीने पहले दोनों की दोस्ती टूट गई। इसके बाद दोनों का विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार की शाम करीब पांच से छह बजे लोकेश उर्फ ढिल्लू, उसके भाई हरि किशन का दयानंद के गुुट के लोगों के साथ विवाद हो गया। विवाद के दौरान दयानंद तेजधार हथियार लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तुरंत कनीना अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, विवाद में दूसरे गुुट के लोकेश उर्फ ढिल्लू और हरिकिशन को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। विवाद की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजकुमार कौशिक, डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। डीएसपी साधुराम ने बताया कि मृतक के परिजनों को बुलाया गया है। अभी किसी के बयान नहीं होने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। विवाद किस बात पर हुआ इस बारे भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed