फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,meeting,police,gangster,Papla,sp

गैंगस्टर पपला के फरार होने के बाद एसपी ने दिए हर थाने पर अलग से संतरी पोस्ट और कट्टे में मिट्टी भरकर रखने के निर्देश

Fri, 13 Sep 2019 07:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Crime,meeting,police,gangster,Papla,sp
एसपी दीपक सहारण बैठक करते हुए। - फोटो : Narnol
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने पुलिस अधिकारियों समेत अन्य के साथ की बैठक की। एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारियों की हर प्रकार की छुट्टियां भी रद्द है। जिले में अभी से नाके लगाकर सील किया जाएगा व राजस्थान बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। थाना प्रभारियों थानों के गेट पर एक अलग से संतरी पोस्ट के साथ कट्टे में मिट्टी भरकर रखने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में बहरोड़ थाना में हुई गोली बारी जैसी वारदात हो तो उसका मुकाबला किया जा सके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को देखते एसपी दीपक सहारण ने वीरवार की शाम डीएसपी, एसएचओ व क्राइम ब्रांच के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनाव में अधिक मेहनत से काम करना होगा और अपराधियों पर पैनी नजर रखनी होगी। संबंधित थाना प्रभारी गांवों में जाकर आपराधिक किस्म के लोगों की पहचान करनी शुरू करें। अवैध हथियार रखने वालों को खोज करें। उन्होंने कानून-व्यवस्था व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेवारी तय की। सभी थाना प्रभारियों को अपने थानों के गेट पर एक अलग से संतरी पोस्ट के साथ कट्टे में मिट्टी भरकर तैयार कराने की बात कही। ताकि भविष्य में बहरोड़ थाना (राजस्थान) में हुई गोली बारी जैसी यदि कोई अचानक वारदात हो तो उसका मुकाबला किया जा सके। अपराधी को बचकर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस ने अभी से कानून व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया गया है। दूसरे जिले के साथ बॉर्डर पर लगने वाले नाकों पर पुलिस फोर्स को भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अपने थाना क्षेत्र के गांवों का दौरा करें और ऐसे लोगों की सूची तैयार करें जो आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है। उनका पुलिस रिकार्ड में नाम है और लोगों को धमका कर वोट डलवाते है। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट दें। एसपी खुद गांवों का दौरा करेंगे। चुनाव संपन्न होने तक सभी प्रकार की छुट्टियां बंद रहेंगी, सिर्फ इमरजेंसी छुट्टी ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीओ व बेल जंपर की धरपकड़ शुरू करें
एसपी ने कहा की जिले में कुल 91 पीओ व 184 बेल जंपर है। उन्हें पकड़ने के लिए हर थाने में तीन-तीन कर्मचारियों की टीम बनाए। इस बारे में एसएचओ डेली अपडेट दें। सम्मन स्टाफ को भी आदेश दिए की जिले में कुल 61 नॉन बैलेबल वारंट पेंडिंग है। एक सप्ताह में निपटाए और रिपोर्ट दें। जिले में कुल 37 हिस्ट्रीशीटर यानि (10 नंबरी) है, उन पर भी विशेष निगरानी रखी जाए।
अवैध हथियार और शराब बेचने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा
एसपी ने कहा की पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान तक जिले में 16 हजार 516 लीटर अवैध शराब और 91 किलो सुल्फा, ढाई किलो गांजा पकड़ा गया था। अब फिर से ऐसे ही अभियान चलाकर अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसें। एसपी ने क्षेत्र में होने वाली अवैध माइनिंग को लेकर सभी थाना प्रभारी को आदेश दिया है कि अवैध क्रशर बंद होने चाहिए। किसी के दबाव में आकर गलत काम नहीं करें।
जल्दी ही नाके लगाए जाएं
दूसरे जिले के लगते नाके शुरू किए और नाके पर तैनात कर्मचारियों के पास हथियार, टॉर्च व एक रजिस्टर होना चाहिए। संदिग्ध वाहनों जांच करेंगे व रजिस्टर में वाहन चालक व वाहन का पूरा विवरण लिखेंगे। रजिस्टर थाना प्रभारी व सप्ताह में डीएसपी चेक करेंगे। जिले के बजाड़, कांटी खेडी, बास, दुलोथ अहीर, मंणडाना, गोद बलावा, सोहबापुर, गोठडी, नेहरू नगर, राय मलिकपुर, बायल, आकोदा, बागोत, कनीना, श्याम पुरा, जवाहर नगर के अलावा राजस्थान पुलिस की तरफ से कठुवास, कंहावास, उरिका, भालोट, भगवारी, पचेरी, नाहेडा, गोनेरा व सालौधरा आदि नाके रहेंगे।

1256 लाइसेंसी हथियार
सभी थाना के मुंशियों को भी आदेश दिए है कि जिले में लाइसेंसी हथियारों जमा कराए। अभी तक 65 प्रतिशत ही हथियार जमा हुए हैं। उपायुक्त कार्यालय की रिपोर्ट अनुसार कुल 1256 हथियार धारक है और अब तक 783 ने जमा कराया हुआ है। इसलिए जल्द से जल्द लाइसेंसी हथियार जमा करवाए।
जिले में पीओ व बेल जंपर
थाना पीओ बेल जंपर
सिटी नारनौल 12 33
सदर नारनौल 19 30
नांगल चौधरी 02 28
अटेली 05 18
कनीना 20 48
सतनाली 05 10
महेंद्रगढ़ 28 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed