{"_id":"5d9f73118ebc3e013371d4a0","slug":"crime-loot-police-fir-pistol-narnol-news-rtk5224858187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल दिखाकर सेल्समैन से नकदी और शराब लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल दिखाकर सेल्समैन से नकदी और शराब लूटी
विज्ञापन
बाइक सवार तीन युवकों ने सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर शराब के ठेके से 2330 रुपये व चार बोतल शराब लूट ली। शिकायत पर निजामपुर पुलिस चौकी ने अज्ञात पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ठेेके पर सीसीटीवी कैमरे नहीं है। चुनावी माहौल में 24 घंटे में लूट की दो वारदात होने से पुलिस भी सकते में है। पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान में लगी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारेहड़ी स्थित शराब के ठेके पर बसीरपुर निवासी जयवीर सेल्समैन है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे एक बाइक पर तीन युवक आए। आरोपी शराब लेने के बहाने सेल्समैन को काबू कर लिया। आरोपी पिस्टल लगाकर आरोपी से 2330 रुपये लूट लिए और जाते वक्त चार बोतल शराब साथ ले गए। पीड़ित ने देर रात इसकी जानकारी मालिक को दी। चौकी प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
बता दें कि मंगलवार की रात दनचौली गांव स्थित शराब के ठेके से बदमाशों ने सेल्समैन को पिस्टल दिखाकर 15 हजार रुपये व चार बोतल शराब लूट ली थी। इस मामले में सदर पुलिस जांच कर रही है। दूसरी ओर बुधवार की रात बदमाशों ने निजामपुर क्षेत्र से 24 घंटे में दूसरी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। चुनावी सीजन में लगाकर दो लूट की वारदात होने से पुलिस भी सकते हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान में लगी है। लेकिन, दोनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरे न होने से उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।