{"_id":"5dbb24a78ebc3e93c315b8b2","slug":"crime-loot-police-fir-cctv-narnol-news-rtk525437154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपला बोल रहा हूं, दस लाख तैयार रखना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपला बोल रहा हूं, दस लाख तैयार रखना...
विज्ञापन
दो लाख रुपये के ईनामी बदमाश विक्रम उर्फ पपला के नाम से फोन पर धमकी देते हुए निजी स्कूल संचालक से दस लाख रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस की साइबर सैल टीम धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की जांच में जुट गई है। साथ ही पुलिस ने निजी स्कूल संचालक कर्मवीर को सुरक्षा के लिए गनमैन दे दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में श्रीकृष्णा स्कूल के संचालक कर्मवीर राव ने बताया कि 29 अक्तूबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि विक्रम उर्फ पपला खेरोली बोल रहा हूं। दस लाख रुपये तैयार रखना। आज रात दस बजे तक का समय देता हूं। अगर पैसे नहीं दिए तो तेरे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इसके बाद तीन बार फिर इसी नंबर से कॉल आया। कर्मवीर राव की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुुलिस ने धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को तुरंत साइबर सैल को दे दिया। इसके बाद से मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। पुलिस ने कर्मवीर राव की सुरक्षा के लिए गनमैन लगा दिया है। उनके घर पर भी पुलिसकर्मी तैनात कर दिया है। मामले को लेकर पुलिस ने दो टीमें गठित की हैं। वीरवार शाम तक पुलिस के पास कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने कहा कि मामले में दो टीम लगी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला होने के कारण इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
दो लाख का ईनामी बदमाश है पपला
विक्रम उर्फ पपला गांव खेरोली का निवासी है। हरियाणा में उस पर चार हत्या करने का आरोप है। सितंबर 2017 में महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर में पपला को उसके साथी पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे। पांच सितंबर 2019 को राजस्थान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। छह सितंबर की तड़के उसके साथी अलवर के बहरोड थाने में एके 47 सहित अन्य हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर पपला को छुड़ा ले गए थे। पपला पर हरियाणा पुलिस ने दो लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। राजस्थान में पुलिस थाने से फरार होने के बाद विक्रम उर्फ पपला ने फेसबुक पर अपने पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
पुलिस मोबाइल नंबर तक पहुंचने के प्रयास में है। मोबाइल नंबर किसके नाम पर है। इसकी जानकारी मिलने के बाद खुलासा हो सकेगा कि धमकी देने वाला कौन था। पुुलिस इस थ्योरी पर भी काम कर रही है कि कहीं किसी अन्य की शरारत तो नहीं। किसी ने विक्रम का नाम उपयोग कर डराने का प्रयास तो नहीं किया।
दीपक सहारण, एसपी, महेंद्रगढ़।