फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Crime,loot,GPS,Found,Truck

पिस्तौल के बल पर छीने गए डंपर को जीपीआरएस के जरिए बरामद किया

Sat, 09 Nov 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Crime,loot,GPS,Found,Truck
थाना परिसर में खडा डंपर - फोटो : Narnol
पिस्तौल के बल पर छीने गए डंपर को पुलिस ने तीन दिन बाद बरामद कर लिया। डंपर सोहना तहसील के गांव सरमथला के पास लावारिस हालत में खड़ा था। पुलिस ने जीपीआरएस लोकेशन के जरिए पीछा करते हुए डंपर को पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव खुडाना निवासी एवं डंपर ड्राइवर विनोद तीन नवंबर की रात को अपने डंपर के साथ गढ़ी की पहाड़ी में खड़ा था। रात को कार में कुछ बदमाश आए तो उन्होंने पिस्तौल के बल पर उसका डंपर छीन लिया। विनोद को अगवाकर अपनी गाड़ी में डाल ले गए। बाद में उन्होंने रेवाड़ी के पास गढ़ी बोलनी रोड के पास विनोद को सुनसान एरिया में छोड़ दिया। वह जैसे-तैसे कर सुबह अपने घर पर पहुंचा। बाद में परिजनों को आप बीती बताई। साथ आकोदा पुलिस चौकी में उसने शिकायत दी थी। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से डंपर की तलाश में जुटी हुई थी। डंपर में जीपीआरएस लगा था। पुलिस ने डंपर की जीपीआएस की लोकेशन गुरुग्राम के पास मिली। जब पुलिस की टीम सोहना के सरमथला गांव पहुंची तो वहां पर डंपर लावारिस हालत में खड़ा था। पुलिस ने छह नवंबर को डंपर को पकड़ कर थाने में ले आई थी। परंतु अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

डंपर को तीन नवंबर की रात को पिस्तौल के बल पर विनोद से छीन ले गए थे और विनोद को अगवाकर ले गए थे। बाद में उसको रेवाड़ी के पास छोड़ दिया। छह नवंबर को हमने डंपर समरथला गांव तहसील सोना से बरामद किया था। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृपाल सिंह, चौकी इंचार्ज, आकोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed