{"_id":"67be0a3980c5f1db36023312","slug":"cricket-competition-starts-in-sihama-six-teams-participated-on-the-first-day-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121787-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, प्रथम दिन छह टीमों ने लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, प्रथम दिन छह टीमों ने लिया
Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-17सिहमा में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। स्रोत-स्वयं
सिहमा। बाबा खेतानाथ जनसेवा फाउंडेशन ने मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। शुभारंभ ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार व सिहमा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने किया।
पहले दिन 6 टीमों ने भाग लिया। ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से ही खेलना चाहिए व मैदान पर हुई बहस बाजी को मैदान के भीतर ही छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। सिहमा सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद यादव बताया कि युवा पीढ़ी मोबाइल व कंप्यूटर के फेर में पड़कर ग्राउंड के खेलों को पीछे छोड़ती जा रही है। युवाओं को चाहिए कि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मैदान पर पहुंचकर खेलों में भाग लें। खेल को खेल की भावना से खेलते हुए अपने गांव जिले व देश का नाम रोशन करें। क्रिकेट खेलने से सिर्फ शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इस मौके पर संदीप यादव के अलावा ग्रामीण उपस्थित थे।