{"_id":"65903f476cc723a74f094b59","slug":"crackers-stolen-by-breaking-the-shutter-of-a-shop-in-ghatasher-case-registered-narnol-news-c-196-1-sroh1013-7923-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: घाटाशेर में दुकान का शटर तोड़ पटाखे चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: घाटाशेर में दुकान का शटर तोड़ पटाखे चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव घाटाशेर में दुकान का शटर तोड़कर पटाखे चाेरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में फर्म संचालक ने अज्ञात के खिलाफ निजामपुर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिंघाना रोड नारनौल निवासी मुकेश निर्मल ने बताया कि उनकी एक फर्म बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के नाम से गांव घाटाशेर में पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन फरीदाबाद द्वारा प्रदान लाइसेंस के तहत पटाखों की दुकान की हुई थी। वर्ष 2018 में उक्त लाइसेंस के नवीनीकरण ना होने के उपरांत पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा उनकी फर्म को दुकान में रखे पटाखों के नष्ट करने संबंधित पत्र प्राप्त हुआ। विभाग के पत्र की पालना करते हुए फर्म ने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन फरीदाबाद को दुकान में बचे हुए पटाखों की लिस्ट प्रेषित कर दी थी और अपने पत्र में विभाग ने पटाखों के नष्ट करने के लिए सुरक्षित जगह की पहचान करने व इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करने बारे पत्र लिखा। उनकी फर्म की दुकान गांव घाटाशेर में आबादी से दूर पहाड़ियों में स्थित है और समय-समय पर जाकर वे अपनी दुकान की देखभाल करते हैं। गत 05 दिसंबर को गांव में जाकर अपनी दुकान पर देखा तो पाया कि किसी अज्ञात ने दुकान के शटर को तोड़कर दुकान में रखे पटाखों के पैकेट खोल कर बखेर दिया और पटाखों की चोरी करके ले गए है।