फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   crackers market

पटाखा बाजार तैयार: करीब पांच करोड़ के फोड़े जाएंगे जिला में पटाखे

Wed, 11 Nov 2015 12:05 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Wed, 11 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन

दीपावली पर इस बार भी पटाखा बाजार तैयार है। जिला में करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे जलेंगे। पटाखों की बिक्री के लिए जिला के छह स्थानों पर स्टाल लगाए गए हैं। अस्थायी तौर पर बनाए गए पटाखा बाजार में 11 नवंबर दीपावली पर्व को शाम तक खरीददारी का सिलसिला चलेगा। हर एक अस्थायी पटाखा बाजार के लिए एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पिछली दीपावली पर फरीदाबाद की घटना के मद्देनजर प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। स्पष्ट आदेश दिए है कि जहां भी पटाखा दुकान होगी। कम से कम उन दुकानों के बीच 3 से 4 फुट का गैप होना अनिवार्य है। यहीं नहीं, हर पटाख दुकान के बाहर एक बाल्टी में मिट्टी और दूसरी बाल्टी में पानी भरा होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


कहां कितनी लगी हैं दुकानें
दुकान     स्थान
100       नारनौल : नेताजी सुभाषचंद बोस स्टेडियम
80        महेंद्रगढ़ : पीजी कॉलेज का खेल ग्राउंड
47        कनीना : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
35        अटेली : राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे मैदान
35         नांगल चौधरी : अनाज मंडी परिसर
10        सतनाली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल ग्राउंड

कहां कौन है ड्यूटी मजिस्ट्रेट
जिले में 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह सभी नियुक्तियां 9 नवंबर से 11 नवंबर तक जारी रहेंगी। एडीसी आरएस वर्मा पूरे जिले के ओवरआल इंचार्ज होंगे। संबंधित एसडीएम अपने उपमंडल के इंचार्ज होंगे। पुलिस स्टेशन सीटी नारनौल में बीडीपीओ धर्मबीर सिंह, पुलिस स्टेशन सदर में नरेश नायब तहसीलदार, नांगल चौधरी पुलिस स्टेशन में नरेंद्र दलाल तहसीलदार, पुलिस स्टेशन अटेली में महेंद्र सिंह नायब तहसीलदार, पुलिस स्टेशन महेंद्रगढ़ में दिनेश कुमार तहसीलदार, कनीना पुलिस स्टेशन में रमेश चंद नायब तहसीलदार और पुलिस स्टेशन सतनाली में निशा तंवर बीडीपीओ महेंद्रगढ़ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात हैं
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में सतर्क रहेंगे चिकित्सक
दीपावली के पर्व पर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े सरकारी अस्पताल में चिकित्सक 24 घंटे अलर्ट रहेंगे। ऐसे आदेश डीसी अतुल कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को जारी भी किए है। सभी अस्पतालों में इलाज व दवाइयों का उचित प्रबंध किया गया है। इस दौरान कोई हादसा होने का अंदेशा रहता है इसलिए घायल व्यक्तियों के इलाज के लिए सभी अस्पतालों में बचाव व इलाज के लिए उचित मात्रा में जरूरी दवाइयां इत्यादि एवं सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा डॉक्टर व स्टॉफ को ड्यूटी पर पाबंद रहेंगे। हर पटाखा बाजार पर एंबुलेंस सुविधा भी उपलब्ध करवाने की बात कही गई है।
यह बरते सावधानी :
1. धुएं से बचे
2. नाक व मुंह के लिए मास्क का उपयोग करें
3. घर की खिड़की दरवाजे बंद रखे
4. धुएं वाले स्थान से दूर रहे व पटाखों का इस्तेमाल ना करें।
5. अगर व्यक्ति का सांस फुलना, दिल की धड़कने बढ़े तो नजदीकी चिकित्सक से सम्पर्क करें।

पटाखा से हादसा होने पर क्या करें
1. जले हुए शरीर के उस स्थान को ठंडे पानी से धोएं
2. किसी भी प्रकार का टूथपेस्ट या लेप का इस्तेमाल ना करें
3. घर में बरनोल जरूर रखे और जलने पर जले हुए स्थान पर इसका इस्तेमाल करें
4. तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed