{"_id":"670ac1e145a1d83c610afe0b","slug":"cow-came-in-front-of-bike-collided-with-wall-youth-died-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117021-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाइक के सामने आया गोवंश, दीवार से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाइक के सामने आया गोवंश, दीवार से टकराई, युवक की मौत
Sun, 13 Oct 2024 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाईक।
नारनौल। शहर में एक युवक की बाइक के आगे बेसहारा गोवंश आने से मौत हो गई। युवक हुडा सेक्टर से होते हुए नसीबपुर जा रहा था, लेकिन गोवंश आगे आने से बाइक का संतुलन का बिगड़ गया। इससे बाइक दीवार से टकरा गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे नसीबपुर निवासी 20 वर्षीय योगेश अपनी बाइक से हुडा सेक्टर से होते हुए अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही संवेदना अस्पताल के पास पहुंचा तो बेसहारा गोवंश बाइक के आगे अचानक से आ गया। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दीवार से टकरा गया। दीवार से बाइक टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों व पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
वाटर टैंक में मिले शव की दूसरे दिन भी नहीं हुई शिनाख्त
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में वाटर टैंक में मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हुई है। शव तीन से चार दिन पुराना था। इसकी वजह से पूरी तरह गल चुका है। अगर 72 घंटे के बाद भी मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं होती है तो अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति वाटर टैंक की तरफ गया था, इस दौरान उसे वाटर टैंक में शव उतराता दिखाई दिया। इसके बाद अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस शिनाख्त करने में जुटी हुई है।