फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Covishield vaccine ends in civil hospital, health department notices no vaccine

नागरिक अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म

Sun, 18 Apr 2021 10:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Covishield vaccine ends in civil hospital, health department notices no vaccine
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रविवार को कोविशील्ड वैक्सीन खत्म हो गई। रविवार को लगभग 70 लोगों को ही वैक्सीन लग पाई थी। अब यह वैक्सीन मंगलवार को आने की संभावना है। महेंद्रगढ़ में अब तक लगभग 2000 लोगों को लगाई जा चुकी हैं। वहीं रविवार को महेंद्रगढ़ में शहर में 11 तथा आसपास गांवों में 39 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को दोपहर 12 बजे तक कोविशील्ड लगाने का कार्य चला। इसके बाद वैक्सीन खत्म हो गई तब तक 70 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। इसके बाद भी लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आते रहे। बाद में उन्हें निराश ही लौटना पड़ा। लगातार वैक्सीन लगवाने का जब क्रम जारी रहा तो स्वास्थ्य विभाग ने नो वैक्सीन का नोटिस चस्पा करना पड़ा। अंतिम बार आठ अप्रैल को वैक्सीन खत्म हो गई थी, लेकिन उसी दिन लगभग आठ वैक्सीन आ चुकी थी। महेंद्रगढ़ में अब तक लगभग 2000 लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है जबकि लगभग 300 वैक्सीन दूसरी डोज की लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ शहर में आए 11 कोरोना पॉजिटिव
महेंद्रगढ़ शहर में रविवार को 11 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। सतनाली चौक एक, करेलिया बाजार 1, मोहल्ला बास 1, सैनीपुरा 2, मोहल्ला नाथूवाला 1, गोशाला रोड़ 1, कर्मचारी कॉलोनी 1, मंडीवाला कुआं 2, मोहल्ला कानोडिया एक केस सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में भी फैला कोरोना
कनीना में 4, गांव बवानियां में 3, स्याणा 3, पाली में 2, दूलोठ अहीर 3, अगिहार 2, जाट पाली 2 केस सामने आए हैं। गांव जवाहर नगर, सिसोठ, छाजियावास, झगड़ौली, पाल, बसई, लावण, सुंदरह, नांगल सिरोही, कोथल कला, आकोदा, बुचावास, आनावास, धनौंदा, नांगल हरनाथ, सिगड़ा, पाथेड़ा, सतनाली, खेड़ी, छिलरो आदि गांवों में एक-एक केस सामने आए हैं। रविवार को शहर के आसपास के गांवों में लगभग 39 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
वर्जन:
रविवार को दोपहर तक वैक्सीन लगाई गई है। अब मंगलवार तक वैक्सीन आने की संभावना है।
- डॉ. प्रदीप यादव, आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed