{"_id":"5dc70a988ebc3e5aef649f0e","slug":"court-order-ram-mandir-narnol-news-rtk5268276139","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम फैसले के बाद प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम फैसले के बाद प्रशासन अलर्ट, धारा 144 लगाई
विज्ञापन
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जिला प्रशासन पूरे दिन अलर्ट रहा। जिले में किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। जिला प्रशासन ने धारा 144 लगाई हुई है। रात से ही पुलिस गश्त कर रही थी। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही मंदिरों और मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा खुफिया विभाग की अलर्ट नजर आया। सुबह से ही लोग राम मंदिर फैसले को लेकर टीवी देखते दिखाई दिए। लोगों ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर मौलवी मुबारक हुसैन ने भी फैसले का स्वागत किया तथा शांति बनाए रखने की अपील की।
मंदिर और मस्जिद पर पुलिस अलर्ट
जिले में मंदिर और मस्जिदों के बाहर भी पुलिस प्रशासन ने कर्मचारी तैनात कर दिए थे। महेंद्रगढ़ मस्जिद, ईदगाह, वाल्मीकि मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, नारनौल मस्जिद, ईदगाह तथा मंदिरों के बाहर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में जम्मू कश्मीर के विद्यार्थी पढ़ते हैं जिस कारण वहां भी एहतियात के तौर पर पुलिस लगाई गई है। कई स्थानों पर पुलिस सिविल ड्रेस में घूम रही थी। कोर्ट का फैसला आते ही पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी थी।
रात 11 बजे ही ली पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग
शुक्रवार की रात 11 बजे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मीटिंग ली। इस मौके पर तीनों डीएसपी तथा थाना प्रभारी उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को फील्ड में रहने के आदेश दिए थे। इसके अलावा मुस्लिम क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने के आदेश भी दिया।
विज्ञापन
मौलवी ने किया फैसले का स्वागत
महेंद्रगढ़ मस्जिद के मौलवी मुबारक हुसैन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उसका हम स्वागत करते हैं। हिंदू और मुस्लिम सभी भाई-भाई हैं। मंदिर और मस्जिद में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने लोगों से आपसी प्यार, सदभाव एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की।
जिले में सुख शांति है किसी प्रकार की कोई घटना नहीं है। विशेष स्थानों पर पुलिस तैनात की गई है।
- दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़।
जिले में धारा 144 लगाई गई है। इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। शनिवार को किसी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। जिले में सुख शांति का माहौल रहा।
- जगदीश शर्मा, उपायुक्त महेंद्रगढ़।