{"_id":"655677473b09d7f0520fbf76","slug":"couple-received-death-threats-case-registered-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6451-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दंपति को मिली जान से मारने ने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दंपति को मिली जान से मारने ने की धमकी, केस दर्ज
Fri, 17 Nov 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। आर्य समाज में शादी करने वाली दंपति को जान से मारने की धमकी मिल रही है। इस शादी के बाद कोर्ट की तरफ से प्रोटेक्शन भी दिया गया था, लेकिन अब पुलिस प्रोटेक्शन हटा लिया गया है, जिसके बाद परिवार के सदस्य जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत में नूनी अव्वल निवासी ने बताया कि उसने 25 अक्तूबर 2023 को नूनी अव्वल निवासी राहुल के साथ आर्य समाज मंदिर गाजियाबाद में शादी की थी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि इस शादी के बाद उनके परिजन खुश नहीं थे, जिसकी वजह से कोर्ट की तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी, लेकिन 2 नवंबर को सुरक्षा हटा दी गई थी, क्योंकि उनके माता-पिता ने शादी को स्वीकार कर लिया था, लेकिन अब उनके चचेरे भाई संजय, रिंकू व बानसूर निवासी लोकेश पीड़िता व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन