फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Couple cheats shopkeeper of jewelery worth Rs 21 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: दंपति ने दुकानदार से ठग लिए 21 लाख के आभूषण

Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Couple cheats shopkeeper of jewelery worth Rs 21 lakh
नारनौल। शहर के एक सराफा कारोबारी से कुछ लोगों ने लाखों रुपये के आभूषण ठग लिए। इस संबंध में व्यापारी ने शहर थाना पुलिस ने दो नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सिलाखाना महता चौक निवासी नीरज कुमार ने बताया कि उसकी दिल्ली दरवाजा नारनौल में आभूषणाें की दुकान है। मोहल्ला गुरुनानक पुरा निवासी अनिल कुमार व प्रियंका परिवार से पड़ोसी होने के नाते पिछले काफी वर्षों से जानकारी व आना जाना है। जानकारी होने की वजह से उक्त दंपति ने सितंबर से आभूषण खरीदकर रहे थे। उक्त आभूषण की धनराशि विश्वास जमाने के लिए अदा कर दी। उन्होंने जब 2-4 बार खरीदारी की तो उनमें विश्वास कायम हो गया था। इस विश्वास का फायदा उठाते हुए उक्त दोनों ने 23 नवंबर को 2,47,040 रुपये, 29 नवंबर को 2,79,691 व 2,70,667 रुपये की कीमत, 30 नवंबर को एक सोने की चेन व एक सोने का लॉकेट 117510 रुपये की कीमत, 11 दिसंबर को 2,36,835 रुपये की कीमत के सोने की चेन व सोने का लोकेट, 12 दिसंबर को 4,62,475 रुपये की कीमत का कंगन सेट, 21 दिसंबर को 2,48,327 की कीमत का कंगन सेट, 21 दिसंबर को 2,74,018 की कीमत का कंगन सेट सहित कुल 21,36,563 लाख रुपये का सामान उक्त दंपति ने यह कहकर लेकर गए कि उनकी रिश्तेदारी में फंक्शन है। रिश्तेदारों को सोने के आभूषण की आवश्यकता हैं जो हम यह आभूषण अपने रिश्तेदारों को पसंद करवाने को लेकर जा रहे हैं। इनमें से जो भी आभूषण फाइनल होगा वह रख लेंगे और बाकी के आभूषण 23 दिसंबर को वापस कर देंगे, लेकिन 23 दिसंबर को उक्त दंपति आभूषण वापिस करने नहीं आए और ना ही उसके सामान की पेमेंट देने आए। जिस पर उसने सुबह करीब 11 बजे फोन किया, लेकिन व्यक्ति का फोन स्विच ऑफ आया। इसके बाद उसकी पत्नी के पास फोन करके पूछा और आभूषण व रुपये मांगे तो उसने कहा कि उसे नहीं पता की उसका पति कहा गया है। वहीं आभूषण व रुपये मांगने झूठे केस में फंसा देने की बात कही। अब पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed