फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councilors put forward proposals for development works in the District Council meeting.

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद की बैठक में पार्षदों ने रखे विकास कार्यों के प्रस्ताव

Wed, 13 Mar 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Councilors put forward proposals for development works in the District Council meeting.
नारनौल। जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण परिसर में मंगलवार को जिला परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार व सीईओ मनोज कुमार दलाल समेत जिला पार्षद एवं विभिन्न खंडों से आए पंचायती राज के एसडीओ भी मौजूद थे।
विज्ञापन

बैठक में जिला पार्षदों ने अपने-अपने विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे व उन्हें पूरा करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने को कहा। बैठक में सीईओ मनोज कुमार ने उन्हें लोकसभा चुनावों के बाद ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने का सुझाव दिया। इसे पार्षदों ने सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि वह अपने अधिकारों, कर्तव्यों व कार्यक्षमता को जानने के लिए शिविर में भाग लेगें। सीईओ ने पार्षदों की सहमति मिलने पर इस कैंप को तीन माह बाद आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक में जिला पार्षदों ने गर्मी के मौसम में गांवों के जोहड़ों को पानी से भरने व विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा गर्मियों के मौसम में पानी की खपत ज्यादा होती है इसलिए अभी से जोहड़ों में पानी भरवाने के कार्य को शुरू किया जाए। जिला प्रमुख डाॅ. राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को केवल समीक्षा बैठक थी, जिसमें विकास कार्यां को लेकर चर्चा भी हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में 19 जिला पार्षदों में से 15 जिला पार्षद मौजूद रहे और आगे जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed