फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councilors held a meeting regarding lack of development work in the wards

Mahendragarh-Narnaul News: वार्डों में विकास कार्य न होने पर पार्षदों ने की बैठक

Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 29 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Councilors held a meeting regarding lack of development work in the wards
फोटो नंबर- 17नारनौल के एक निजी होटल में बैठक करते नगर पार्षद।
नारनौल। नगर परिषद की कार्यशैली से परेशान व शहर के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को एक निजी होटल में पार्षदों ने बैठक की। पार्षदों ने शहर के कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

नप के उपप्रधान संजीव यादव ने बताया कि सभी पार्षदों का आज एकत्रित होने का मुख्य कारण है कि सभी अपने वार्ड के विकास कार्यों को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा कि नप के चुनाव होने के बाद आधा समय बीत गया है, लेकिन उनके वार्डों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षद नितिन चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पूरे शहर सहित इस बार नौ नए गांव भी नगर परिषद में शामिल गए हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था का बुरा हाल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का दायरा बढ़ जाने व आबादी बढ़ जाने को लेकर सरकार ने भी नगर परिषद व पालिकाओं को अपने स्तर पर सफाई कर्मी बढ़ाने की रजामंदी दे दी है, लेकिन इसके बाद भी सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की संख्या कम होने से शहर में सभी सड़कों पर प्रतिदिन झाड़ू तक नहीं लग पाती है। पार्षद मोहन शर्मा ने वर्तमान नप के गठन से लेकर अभी तक सभी विकास कार्यों की विजिलेंस जांच करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वर्तमान में सभी टेंडर एक ही ठेकेदार के छूटने पर भी संदेह जताया। बैठक में पार्षद संदीप जैन व पार्षद टिंकू सैनी ने कहा की नप की लीज व किराए की वे सभी प्रॉपर्टी जिन पर कब्जाधारी किराया पेश नहीं कर रहा उसके लिए क्या कार्रवाई की गई है। इसका स्पष्ट उल्लेख सदन को किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बारे में नप की बैठक में कई बार पूछा गया है। पार्षद विशाल सैनी व पार्षद मनोज सैनी ने कहा कि स्वामित्व योजना का लाभ लेने के लिए 270 में से मात्र 21 फाइल ही पास हो पाई जबकि 249 फाइल बिना किसी बड़े कारण अटका दी गई है।

पार्षद सुल्तान व पार्षद अतर सिंह ने बताया कि 6 महीनों से धूल खा रही स्ट्रीट लाइट के टेंडर किस कारण रोक रखे हैं इसका भी कारण समझ नहीं आ रहा। लाइटों के न लगने से शहर में अंधेरा छाया रहता हैं। पार्षद मोहित मित्तल व पार्षद रविंद्र भांखर ने एफसीसी की मीटिंग में पास किए गए कामों के टेंडर अभी तक नहीं लगाए जाने की बात उठाई। बैठक में ग्राम पंचायत से नगर परिषद में तब्दील हुए गांवों के पार्षद व प्रतिनिधि अरुण यादव, गौरव यादव, सुमेर कांडा और योगेश त्यागी ने कहा कि गांवों को नगर परिषद शामिल कर देने के बाद कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। बैठक में पार्षद मुकेश शर्मा, सिकंदर, अजय सिंघल, पार्षद प्रतिनिधि अशोक सैनी, विनोद सैनी व विकास यादव ने भी विभिन्न समस्याओं को उठाया। बैठक में कुल 21 पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed