फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councilors accuse Pradhan of rigging development works, will respond in today's meeting

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षदों ने प्रधान पर लगाए विकास कार्याें में धांधली के आरोप, आज बैठक में देंगे जवाब

Thu, 12 Feb 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Councilors accuse Pradhan of rigging development works, will respond in today's meeting
महेंद्रगढ़। पार्षदों ने हाउस बैठक से पूर्व नगर पालिका प्रधान पर विकास कार्याें में धांधली व मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। वीरवार शाम को लोक निर्माण विश्रामगृह में बैठक कर पार्षदों ने शुक्रवार को होने वाली बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया। साथ ही पार्षदों ने प्रधान पर मनमर्जी का आरोप लगाया। प्रधान व एक धड़े के पार्षदों के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है।
विज्ञापन

इस बैठक में दो मनोनीत पार्षद, दो पार्षद प्रतिनिधि सहित कुल नौ पार्षद शामिल हुए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी हाउस बैठक से पहले प्री बैठक में पार्षदों के साथ एजेंडों पर चर्चा नहीं करते। साथ ही विकास कार्याें में मनमानी करते हैं।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि प्रधान की ओर से विकास कार्याें में पीछे हटने व अन्य आरोप पार्षदों पर लगाए जा रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली बैठक में सभी पार्षद शामिल होकर सार्वजनिक रूप से इसका जवाब देंगे। प्रधान ने कहा था कि उन्हें पार्षदों की कोई आवश्यकता नहीं है। कोई भी पार्षद शहर के विकास को लेकर पीछे नहीं हटेगा लेकिन प्रधान नपा हाउस को साथ लेकर नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े तीन साल के दौरान पास किए गए एजेंडों में से भी काफी पर काम शुरू तक नहीं हो सका है। आज एक स्ट्रीट लाइट के लिए पार्षद को जेई, एमडी व ठेकेदार को बार-बार कहने के बावजूद भी काम नहीं हो रहे हैं।

सभी ने सामुहिक रूप से बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया। इस अवसर पर पार्षद उप प्रधान मंजू कौशिक, ममता सोनी वार्ड नंबर चार पार्षद, पार्षद सुरेंद्र फौजी, देवेंद्र सैनी, राजेश सैनी, सुनील तायल व मनोनीत पार्षद लक्ष्मीकांत शर्मा व मुकेश कुमार सहित पार्षद प्रतिनिधि यशपाल, अश्वनी, हरिप्रकाश बैठक में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed