{"_id":"6388efdb286e4129050bbc7e","slug":"councilor-s-husband-slapped-the-foreman-of-public-health-department-union-employees-came-out-in-support-narnol-news-rtk6651307187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद पति ने जन स्वास्थ्य विभाग के फोरमैन को जड़ा थप्पड़, समर्थन में उतरे यूनियन के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद पति ने जन स्वास्थ्य विभाग के फोरमैन को जड़ा थप्पड़, समर्थन में उतरे यूनियन के कर्मचारी
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग के सीवरेज सफाई फोरमैन को शहर के एक पार्षद के पति द्वारा मारपीट की गई। फोरमैन ने विभाग के कार्यकारी अभियंता को शिकायत देकर पार्षद पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फोरमैन के साथ मारपीट की सूचना के बाद विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने पार्षद पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वीरवार को सीवरेज जाम की एक समस्या को लेकर फोरमैन व वार्ड नंबर दो की पार्षद रजनेश के पति चेतन के बीच फोन हुई कहासुनी के बाद सिनेमा रोड स्थित एक दुकान पर पहुंचे। फोरमैन का आरोप है कि चेतन ने जाते ही उसे थप्पड़ जड़ दिया जिसके कारण वह बैंच से नीचे गिर गया जिसके कारण उसे काफी चोटें आई। मुंह पर लगी चौट के कारण खून आना शुरू हो गया। घटना के दौरान नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी व एक पार्षद भी मौके पर मौजूद थे। दोनों ने फोरमैन को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। विभाग के कर्मचारियों द्वारा घायल फोरमैन को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कर्मचारी को उपचार दिया गया। वहीं साथी कर्मचारी के साथ मारपीट की सूचना पाकर विभाग के सभी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को सूचना के बाद मौके पर कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, जेई दीपचंद व अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। घायल फोरमैन बिरेंद्र ने बताया कि पार्षद के पति चेतन द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।
सूचना के बाद विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए तथा कार्यकारी अभियंता को सूचना दी। सूचना के बाद कार्यकारी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर फोरमैन बिरेंद्र का हालचाल जाना। बिरेंद्र द्वारा लिखित शिकायत देकर पार्षद पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। वहीं विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इससे पूर्व भी पार्षद के पति ने नपा के सफाई कर्मचारियों के साथ दो बार मारपीट की।