फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councillors expressed their displeasure over the incomplete development work in the wards

Mahendragarh-Narnaul News: वार्डों में अधूरे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों ने की नाराजगी जाहिर

Wed, 28 May 2025 11:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 28 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Councillors expressed their displeasure over the incomplete development work in the wards
फोटो नंबर- 23जिला परिषद की बैठक में अ​धिकारियों के समक्ष बात रखते पार्षद। संवाद
नारनौल। रेवाड़ी रोड स्थित जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को जिला परिषद की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने की, जबकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार भी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में तीन एजेंडे रखे गए हैं जो एफएफसी (15वीं फाइनेंस कमिशन), एसएफसी (स्टेट फाइनेंस कमिशन), जिला परिषद की आय और व्यय का विवरण और पुराने कार्यों की समीक्षा की गई। जिला प्रमुख डॉ. राकेश ने बताया कि केंद्रीय वित्त फाइनेंस से एक करोड़ 48 लाख रुपये की राशि व स्टेट फाइनेंस से एक करोड़ 98 लाख रुपये की राशि आई है, जिन्हें जिले के सभी वार्डों में विकास कार्य के लिए खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

इस राशि से सभी वार्डों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा पिछली केंद्रीय वित्त फाइनेंस की राशि एक करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्य जो चल रहे हैं, उन पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार प्रत्येक पार्षद को एक-एक करके उनके वार्डों में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ पार्षद को छोड़कर सभी ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि उनके वार्डों में विकास कार्यों की गति बहुत धीमी है। कई पार्षद वार्ड के अधूरे पड़े कार्याें के बारे में भी जानकारी दी। पार्षदों का कहना था कि ढाई साल का समय निकल गया है, लेकिन वैसा विकास कार्य नहीं हो रहा जैसा होना चाहिए। इस दौरान पार्षद बचनाई नाथ व देवेंद्र ने उनके वार्ड में अधूरे पड़े कार्याें के बारे में जानकारी दी।
एसडीओ को कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार ने सभी कार्यों की तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट उन्हें देने की बात कही। वार्ड 18 के पार्षद श्याम चंदेला ने नांगल दर्गू में जिस कंपनी को स्कूल का गेट बनने का ठेका दे रखा था उसका समय भी पूरा हो चूका है। उन्होंने गेट पूरी तरह से नहीं बनने की समस्या रखी। वहीं उन्होंने अपने वार्ड की मुख्य पानी की समस्या को बैठक में उठाया।
उन्होंने बताया कि बायल व रावता की ढाणी में पानी की बड़ी भारी समस्या है। इस पर गंभीरता के साथ विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक सभी वार्डों में लगाई गई लाइटों का भी सर्वे करना चाहिए। क्योंकि लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा लाइट नहीं जल रही है। पार्षदों ने भी बैठक के दौरान सड़कों पर जलभराव, स्ट्रीट लाइटों, नये वाटर कूलर खरीदकर लगवाने, बची हुई सड़कों को पूरा करवाने आदि मांग रखते हुए उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने को कहा। इसके अलावा बैठक में पार्षदों के सामने जिला परिषद कार्यालय में करीब दस लाख रुपये के करवाए गए विकास कार्यों के बारे में बताया गया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने पार्षदों से विचार विमर्श करते हुए बचे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। संबंधित अधिकारियों को उक्त कार्य पूरा करने के आदेश दिए। बैठक में जिला परिषद उप प्रधान भीम सिंह, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार व सिविल सलाहकार रोहित जिला पार्षद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed