फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Could not be plotted road jam

नहीं मिले प्लॉट रोड किया जाम

Sun, 15 Jun 2014 01:11 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2014 01:11 AM IST
विज्ञापन

कस्बे में बीपीएल परिवारों ने शनिवार को प्लॉट आवंटन न होने पर सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक ग्रामीण प्रदर्शन करते रहे। पुलिस, पंचायत अधिकारी और सरपंच ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत ने उन्हें बुलाकर दिनभर तेज धूप में भूखे प्यासे खड़े रखा। जाम लगने से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


सतनाली कस्बे में ग्राम पंचायत ने 357 बीपीएल परिवारों को निशुल्क प्लॉट आवंटन के लिए शनिवार को गौशाला के निकट एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य संसदीय सचिव और स्थानीय विधायक राव दान सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने औपचारिकता के लिए कुछ लोगों को ही प्लॉट की रजिस्ट्री साैंपी और पात्र परिवारों को प्लॉट देने के लिए निशानदेही का कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि विधायक के जाने के बाद कुछ ही परिवारों को प्लाट आवंटन के बाद निशानदेही आदि प्रक्रिया रोक दी गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने तुरंत प्लाट आवंटन और कब्जा दिलाने की मांग करते हुए पंचायत और विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सतनाली-महेंद्रगढ़ मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर उपस्थित भाजपा के सवाई सिंह राठौड़, अशोक शेखावत, सुंदर गोठवाल, विनोद, ओमप्रकाश, कालू आदि ने बताया कि कस्बे के बीपीएल परिवारों को पंचायत बार-बार प्लॉट आवंटित करने के नाम पर गुमराह कर रही है। शनिवार को भी प्लॉट आवंटन के लिए बुलाकर उनके साथ पहले जैसा व्यवहार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि वह अपनी मजदूरी छोड़कर प्लॉट मिलने की आस में सुबह से भूखे प्यासे बैठे रहे लेकिन आज भी उन्हें प्लॉट नहीं मिला। करीब 2 घंटे बाद पुलिस, पंचायत अधिकारी ईश्वर सिंह मान और सरपंच रमेश शेखावत के समझाने पर लोग शांत हुए और जाम खोल दिया। मुख्यमार्ग जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed