{"_id":"5e9347708ebc3e76b5637c8c","slug":"corona-virus-sample-for-50-patients-with-cold-and-fever32","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी, खांसी और बुखार के 50 मरीजों के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी, खांसी और बुखार के 50 मरीजों के लिए सैंपल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्ची बनाते हुए
- फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। कोरोना वायरस को लेकर चल रही सैंपलिंग के तहत रविवार को 50 मरीजों के सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम भेजा गया। शनिवार को लिए गए 41 मरीजों की रिपोर्ट सोमवार को आएगी। जबकि, शुक्रवार को लिए गए 43 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी तक जिले में 151 सर्दी,खांसी,जुकाम व बुखार के मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें से 66 की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। जीएच के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर चल रही स्क्रीनिंग के तहत अभी तक 151 मरीजों की सैंपलिंग हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 66 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नागरिक अस्पताल में रविवार को फ्लू कार्नर में 33 मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। सभी मरीजों को दवा देकर घर पर जरूरी सावधानी बरतने को कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार फ्लू कार्नर में आने वाले लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित हैं। उनके अनुसार मौसम में बदलाव के कारण यह समस्या आ रही है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी और बुखार होने पर फ्लू कार्नर में आकर जरूरी दवा व सलाह लें। जीएच में एएसएमओ डॉ. हर्ष चौहान ने बताया कि रविवार को जिले से 50 सैंपल लिए गए। सभी सैंपल जांच के लिए गुरुग्राम भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि रविवार को सीएचसी कनीना से 16, सतनाली से 10, अटेली से 10 , नांगल चौधरी से सात व नारनौल जीएच से सात सैंपल लिए गए हैं। शुक्रवार को 41 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट रविवार को मिली। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना वायरस का कोई केस जिले में नहीं है। बता दें कि स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की सैंपलिंग करा रहा है। जिससे जिले में यदि कोई केस हो तो उसकी स्क्रीनिंग हो सके।
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस का कोई मरीज नहीं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कोरोना का अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। अभी तक जिले में कुल 82 नागरिकों को निगरानी व एकांतवास में रखा गया है। फिलहाल जिले में 45 ऐसे नागरिक है जो निगरानी व एकांतवास में है। अभी तक जिले में कोरोना संदिग्ध पांच नागरिकों के सैंपल भेजे गए थे, जो नेगेटिव आए हैं। इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब कोई भी कोरोना संदिग्ध मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। जिले में 37 लोगों ने 28 दिन का एकांतवास व निगरानी पीरियड को पूरा कर लिया है। जिला का कोई भी नागरिक किसी अन्य सेंटर पर रेफर नहीं किया गया है। फिलहाल जिले में कोई भी रिपोर्ट का परिणाम आना शेष नहीं है।
विज्ञापन