फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona tests stopped after lack of RNA kit and removal of Corona Warriors

Mahendragarh-Narnaul News: आरएनए किट न होने व कोरोना वारियर्स को हटाए जाने के बाद बंद हुए कोरोना के टेस्ट

Wed, 05 Apr 2023 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 05 Apr 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corona tests stopped after lack of RNA kit and removal of Corona Warriors
नारनौल। पिछले कुछ दिनों से (राइबोज न्यूक्लिक एसिड) एनआरए किट खत्म होने की वजह से कोरोना सैंपलिंग बंद हो गई है। सिविल अस्पताल नारनौल सहित अन्य जगहों पर भी सैंपलिंग नहीं की जा रही है। जिला मुख्यालय पर पहले के ही सैंपल टेस्ट के लिए पड़े हुए है उनकी जांच भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकारी अस्पताल में खांसी जुकाम व बुखार के आने वाले मरीजों को केवल दवाई देकर घर वापस भेजा जा रहा है। यदि किसी को ज्यादा दिक्कत है तो उसे भी केवल दवा ही दी जा रही है। अन्य कोई विकल्प स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

वहीं नया कोई केस नहीं आया है। इसका मुख्य कारण सैंपलिंग नहीं होना है। यदि सैंपलिंग हो तो केस आने की उम्मीद है। वहीं सिविल अस्पतालों में अब भी कर्मचारी मास्क नहीं लगा रहे हैं। अस्पताल में आने वाले मरीज भी मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं और ही स्वास्थ्य विभाग उनको मास्क लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। अस्पताल में पर्ची कटवाने, ओपीडी में दिखाने से लेकर दवा लेने तक लोग बिना मास्क के एक-दूसरे से सटककर खड़े रहते हैं। ऐसे में यदि किसी को कोरोना हुआ तो दिक्कत आ जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने ने जिले के सभी 27 कोरोना वारियर्स को हटा दिया है। इसके चलते भी सैंपलिंग में दिक्कत आ रह है। आरटीपीसीआर लैब, फ्लू कार्नर में इन कर्मियों की तैनाती की गई थी लेकिन उनको हटाए जाने के बाद अब सब कुछ प्रभावित हो गया है। अब तक उनकी दोबारा नियुक्ति के भी कोई आदेश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

आरएनए किट की डिमांड भेजी गई
अस्पताल प्रशासन की तरफ से आरएनए किट की डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में किट आ जाएगी और उसके बाद सैंपलिंग शुरू हो जाएगी। हालांकि कर्मियों की कमी के कारण ज्यादा सैंपलिंग होने की उम्मीद काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएनए किट की डिमांड की हुई है। वह जल्द आ जाएगी। इसके बाद सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। कोरोना वारियर्स की नियुक्ति को लेकर कोई आदेश अब तक नहीं आए हैं।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed