{"_id":"6441885ec7a8ea212c0fdbd4","slug":"corona-increased-concern-four-new-cases-came-in-a-day-narnol-news-c-17-1-128886-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में आए चार नए केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोरोना ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में आए चार नए केस
Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। कोरोना को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। वीरवार को चार नए केस सामने आए हैं। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। कोरोना से एक मरीज ठीक भी हुआ है। चारों केस अलग-अलग क्षेत्र से है। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है और उनको दवाइयां देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में आज तक 25025 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इसके अलावा 24854 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जिले में आज तक कोरोना से 165 लोगों की मौत हुई है। जिले का रिकवरी रेट 99.33 है।
जिले में एक दिन में चार नए कोरोना के केस आने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब तक केवल एक-दो केस ही आ रहे थे। एक साथ चार केसों ने चिंता बढ़ा दी है। वहीं लोग भी कोरोना को लेकर सतर्क नहीं है। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में लोग बिना मास्क के ही नजर आते हैं। सिविल अस्पताल में भी अधिकतर लोग बिना मास्क के ही दिखते हैं। इस तरफ लोग गंभीर नहीं है। हालांकि सरकार ने 100 से अधिक संख्या वाले स्थानों पर मास्क लगाने के निर्देश दिए हुए हैं लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
अब तक नहीं आई वैक्सीन
जिले में अब तक वैक्सीन भी नहीं आई है। पिछले 20 दिनों से वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। ऐसे में लोग कोरोना से कैसे बचेंगे।
सैंपल बढ़े, इसलिए केस भी बढ़ रह
पहले जिले में 100 से 150 सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन सैंपल की संख्या बढ़ाकर 350 से 400 कर दी गई है। ऐसे में फील्ड से सैंपल ज्यादा हो रहे हैं और केसों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
सैंपलिंग का काम बढ़ाया गया है। ऐसे में केसों की संख्या बढ़ना लाजमी है। लोगों को चाहिए कि वह सतर्क और जागरूक रहे, मास्क का प्रयोग करें तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन।