{"_id":"60d4bc638ebc3e32cd742c13","slug":"corona-free-villege-cantonment-zone-isolation-ward-narnol-news-rtk6145066138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मुक्त हुए गांव, अब कंटेनमेंट जोन और आइसोलेशन सेंटर की जरूरत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मुक्त हुए गांव, अब कंटेनमेंट जोन और आइसोलेशन सेंटर की जरूरत नहीं
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाते हुए।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले के सभी गांव अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं। अब कंटेनमेंट जोन और आइसोलेशन सेंटर की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, इन सबके बावजूद प्रशासन ने कहा है कि तीसरी लहर से बचना है तो कोविड नियमों की पालना की जाए।
जिले में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन नए मरीजों की औसत एक रही है। कोरोना के केसों में कमी के बाद सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील भी दी गई है। ढील देने के साथ ही लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। बाजार में आने वाले लोगों के चेहरों से अब मास्क गायब होने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह लापरवाही अब भारी पड़ सकती है। जिले में अब हालात बहुत अच्छे बनते जा रहे हैं। जिले के गांव अब कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। किसी भी गांव में अब कंटेनमेंट जोन नहीं है। आइसोलेशन सेंटर की भी आवश्यकता नहीं रही है।
डीसी की अपील कोविड को मात देकर ठीक हुए मरीज रखें अपना ख्याल
उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि कोविड-19 को मात देकर ठीक हुए नागरिक भी पूरी सजगता व सावधानी रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत चक्र विकसित रखें। अपने स्वास्थ्य की नियमित जांच व सावधानी ही हमें स्वास्थ्य सुधार की ओर ले जाने में अहम है। ठीक होने के बाद भी अगर स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी है तो नागरिक अस्पताल नारनौल में स्थापित उमंग केंद्र पर जाकर डॉक्टरों से सलाह लें।
विज्ञापन
वीरवार को भी केवल एक मरीज
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए लोग अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें। गंभीर संक्रमण से ठीक हुए व्यक्ति को यदि स्वास्थ्य से संबंधित कोई परेशानी है तो नागरिक अस्पताल नारनौल के उमंग केंद्र में चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि जिले में वीरवार को एक नया कोरोना वायरस संक्रमित केस आया है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21677 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को सात कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 21516 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 146 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 15 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 24 जून तक 188860 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 100826 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 281956 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1420 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।