फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona farst death in district

जिले में कोरोना वायरस से पहली मौत सात संक्रमित मिले, आंकड़ा पहुंचा 200

Mon, 22 Jun 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
corona farst death in district
मोहल्ला फ्रांसखाना में कोरोना संक्रमित मिलने पर लगाया गया बैरिकेड। - फोटो : Narnol
जिले में कोरोना संक्रमण से एक बुजुर्ग की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का रोहतक में ही अंतिम संस्कार करवा दिया गया। दूसरी ओर सोमवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 200 हो गई है। वहीं सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 124 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 76 केस अभी भी एक्टिव है।
विज्ञापन

कनीना सीएचसी के एसएमओ डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग (80) 13 जून को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल पार्क में किसी बीमारी का इलाज करवा कर लौटा था। 13 जून को नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में सैंपल दिया था। 15 जून को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पीजीआई रोहतक भेजा गया। 21 जून को कोरोना से उनका देहांत हो गया। मृतक के छोटे बेटे प्रदीप ने बताया कि पिता सोमदत्त को न्यूरो से संबंधित बीमारी थी। इसलिए गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में एक जून को उनको भर्ती करवाया था । 13 जून को स्वस्थ होकर वह कनीना आ गए थे। बड़े भाई हरीश कुमार पिता को लेकर रोहतक गए। हरीश ने रविवार शाम को फोन करके हमें सूचना दी थी कि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। सुबह तकरीबन आठ बजे हमें सूचना मिली कि कोरोना की वजह से उनका देहांत हो गया। प्रदीप ने बताया कि मैंने भी कोरोना जांच के लिए सैंपल पीजीआई में लिया था। जिसकी रिपोर्ट 18 जून को रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार ने बताया मेरे पिताजी छह भाई-बहन थे। जिनमें से तीन नंबर पर पिताजी थे। वे सेना में थे । उन्होंने देश के लिए तीन लड़ाई लड़ी। 1980 में सेना से सेवानिवृत्त होकर घर आ गए थे। सोमदत्त के चार बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा भगवत प्रसाद पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर से 20 से 22 वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो कर घर आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात नए संक्रमित मिलते ही संख्या 200
नारनौल। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार को सात नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इनमें से पांच कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेटेड किया गया है और 2 को आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में शिफ्ट किया गया है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 200 हो गई है। दूसरी ओर 10 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 124 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 76 केस अभी भी एक्टिव है। सोमवार केे 7 मोबाइल टीमों ने 542 लोगों की स्क्रीनिंग की है। इनमें से 281 मरीजों में सामान्य बीमारी मिली है। जिले में 22 जून तक 70816 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 41635 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 5965 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 475 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।

नर्सिंग स्टाफ, बैंक कर्मी समेत अन्य संक्रमित
नारनौल शहर में दो केस आए हैं। इसमें नागरिक अस्पताल का पुरुष स्टाफ नर्स है। वह एक निजी बैंककर्मी के संपर्क में आया था। बाद में कर्मी कोरोना संक्रमित निकला था। जांच में अब नर्स संक्रमित मिली है। इसके बाद नागरिक अस्पताल के दो डॉक्टर, चार नर्स समेत आठ को होम क्वारंटीन किया गया है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं नारनौल का ही एक निजी बैंक कर्मी संक्रमित मिला है। इस बैंक के तीन संक्रमित मिल चुके हैं। बचीनी व भडफ़ में दो कोरोना पजिटिव केस मिले है। बचीनी का युवक धारूहेड़ा में निजी कंपनी में कार्यरत है। 19 जून को महेंद्रगढ अस्पताल में सैंपल दिया था। गांव भडफ़ निवासी दिल्ली पुलिस का जवान है। 15 को कनीना में सैंपल दिया था। नांगल चौधरी का संक्रमित नासिक से आया है। नांगल चौधरी सीएचसी का एक चतुर्थ श्रेणी का कर्मी संक्रमित मिला है। वह नासिक से आया है। नांगल चौधरी का दूसरा संक्रमित दिल्ली से आया था।
सोमवार को आए संक्रमित-
भड़फ-1, बचीनी-1, मोहल्ला धोबियान गली नारनौल -1, थनवास-1, नांगल चौधरी- 1, जखराना (राजस्थान)-1 और नावा में 1 मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed