फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona active case

टैस्टिंग में 4.25 प्रतिशत मरीज मिल रहे कोरोना संक्रमित

Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
corona active case
नारनौल। जिले में नॉर्मल स्क्रीनिंग में लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित मिल रहा है। इसमें हल्का बुखार, सिरदर्द, जुकाम या खांसी के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि जिस किसी को भी ऐसे लक्षण हैं वह कम से कम दो या तीन दिन घर में रहकर चिकित्सक के परामर्श से दवां ले। वरना इन लोगों में संक्रमण होने का सबसे अधिक मौका बना रहेगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि करोना के लिए जो टेस्टिंग की जा रही है उसकी औसत 4.25 प्रतिशत है। यानि कि प्रत्येक 100 में से लगभग 4 मरीज कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं। यह आंकड़ा गांवों में कुछ ज्यादा है। अधिकारियों के अनुसार गांवों में कई मरीज अपनी जांच नहीं करवा रहे हैं। पॉजिटिव होने पर भी वे घर में रहकर अपना इलाज ले रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार अभी तक जिले में 170841 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96277 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। इन लोगों को स्क्रीनिंग के बाद ही दवा देकर घर में आराम करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 212035 सैंपल भेजे गए इसमें कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 14021 मिली है। यानी की औसत के हिसाब से 4.25 प्रतिशत मरीज कोरोना संक्रमित हैं। चिकित्सकों के अनुसार यह आंकड़ा अधिक बढ़ सकता है अगर लोगों ने ध्यान नहीं दिया तो। अब गांवों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरियावास, नूनी अव्वल, पड़तल, सीहमा, माधोगढ़, सिलारपुर, भूषण कला, सलुनी, कोटिया, फतेहपुर जैसे गांव हैं जहां पर दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 878 मरीज पॉजिटिव आए थे। इससे पहले वीरवार को भी 800 से अधिक मरीज संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन

पूरा प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक टेस्टिंग की जाए। लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण नजर आएं तो वे टेस्टिंग जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed