{"_id":"5f1887cf8ebc3e74a86cbfca","slug":"corona-35-new-cases-found-health-narnaul-narnol-news-rtk5652734109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के परिवार के पांच लोग समेत 35 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर के परिवार के पांच लोग समेत 35 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले
विज्ञापन
नारनौल। जिले में बुधवार को 35 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 672 हो गई है। वहीं बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 379 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 292 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीज नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी और अटेली क्षेत्र से आए हैं। संबंधित डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की कांटेक्ट लिस्ट तैयार कर स्क्रीनिंग की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को छह मोबाइल टीमों ने 284 लोगों की स्क्रीनिंग की है। 22 जुलाई तक 79502 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 46557 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 12290 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 449 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मोहल्ला चांदूवाड़ा निवासी एक निजी बैंक का मैनेजर कोरोना मरीज मिला था। अब उसकी मां के अलावा परिवार के अन्य पांच लोग संक्रमित मिले थे। इसमें बेटे, पत्नी व पिता समेत अन्य शामिल हैं। पुुरानी मंडी निवासी संक्रमित के संपर्क में आने पर घर सदस्य मरीज निकला है। हुडा सेक्टर निवासी संक्रमित का बेटा मरीज मिला है। मोहल्ला नालापुर निवासी युवक निजी बैंक का कर्मचारी है। इस बैंक में चांदूवाड़ा का व्यक्ति भी काम करता और कोरोना का मरीज है। बैंक के अन्य कर्मचारियों का सैंपल लिया गया है। अभी बैंक को बंद नहीं किया गया है। कालबा का युवक अन्य के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। नांगल चौधरी में तीन मरीज आए हैं। तीनों के घर में एक पहले मरीज आया था। वहीं गहली में तीन मजदूर कोरोना वायरस पीड़ित मिले हैं। तीनों हाईवे बनाने वाली कंपनी के श्रमिक हैं। हेल्थ विभाग ने कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेट लगा दिया गया है।
अटेली में कोरोना के छह पॉजिटिव मिले
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत विभिन्न गांवों में कोरोना के बुधवार को छह केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग व आयुर्वेदिक विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर परामर्श दिया। जानकारी के अनुसार गांव गणियार में 44 वर्षीय सेना का जवान संक्रमित मिला है, वह एक सप्ताह पूर्व छुट्टी पर आया था। वहीं राता गांव में राजस्थान की प्रवासी गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। बुखार और खांसी होने पर अस्पताल में उपचार के लिए 20 जुलाई को आने पर सैंपल लिया था। कटकई गांव में 26 साल का युवक संक्रमित मिला है। इसे बुखार होने पर सैंपल लिया गया था। उसे अटेली अस्पताल में कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया हैं। वही कांटी गांव में मिला संक्रमित राजस्थान के किशनगढ़ का है, इसके नाना-नानी कांटी गांव में है। अब वह राजस्थान के किशनगढ़ चला गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित गांव में सूचित कर दिया है। गांव उनिंदा में पोते के बाद दादी संक्रमित हुई है। उसे अटेली अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इस केस के बाद गांव उनिंदा में कोरोना में 7 केस हो गये हैं। राजपुरा में एक युवक संक्रमित मिला है। इसकी दुकान कर रखी हैं। इसलिए इसके संपर्क में लोग आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कंटेनमेंट जोन बना कर अग्रिम कार्रवाई की।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित की सूची
मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल -5, कालबा -1, पुरानी मंडी -1, हुडा सेक्टर- 1, नलापुर - 1, गणियार - 1, उनींदा- 1, कटकई - 2, राता कला -1, राजपुरा -1, नांगल चौधरी- 3, गहली - 3, महेंद्रगढ़- 7, कुराहवटा-3, नांगल सिरोही- 2
पल महेंद्रगढ़-1, मंडलाना - 1