फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, 15 new positive cases found, health, narnaul

जिले में 15 नए कोरोना संक्रमित मिले, 20 ठीक हुए

Thu, 30 Jul 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona, 15 new positive cases found, health, narnaul
पुरानी कचहरी के पास बना कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में वीरवार को 15 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 804 हो गई है। वहीं वीरवार को 20 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 572 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 231 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को सात मोबाइल टीमों ने 304 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 30 जुलाई तक 81969 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 47818 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 15020 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 609 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

बेगपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिले
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी एरिया में वीरवार को बेगपुर गांव में कोराना वायरस के दो संक्रमित केस मिले हैं। दो केसों को मिलाकर अटेली सीएचसी एरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 131 हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बेगपुर में मिले मरीजों में एक ड्राइवर और दूसरा बाबल कंपनी में काम करता है। दोनों का सैंपल 28 जुलाई को लिया गया था। संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि संक्रमितों के आसपास कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 लोगों के कोविड-19 का लिया सैंपल
नांगल चौधरी। क्षेत्र में वीरवार को कोई कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। वहीं बुधवार के पेंडिंग रहे सैंपलों को टीम द्वारा लिया गया। जिसमें गांव मेघोत बिंजा में पॉजिटिव मिले झोलाछाप डॉक्टर के संपर्क में रहे 16 के सैंपल लिए गए हैं। गांव थनवास में भी पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में रहे 15 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मेडिकल टीम लगातार कंटेनमेंट जोन में निगरानी रखे हुए है। सीएचसी द्वारा रैंडम टेस्टों की संख्या भी बढ़ाई गई है। मेडिकल टीम में डॉ. अभिषेक, डॉ. शक्ति, धर्मवीर यादव, योगेश शर्मा, रवि, कुलदीप, सचिन व वेदपाल आदि शामिल रहे।
यहां मिले कोरोना संक्रमित
जवाहर नगर महेंद्रगढ़-3, करेलिया महेंद्रगढ़-4, मोहल्ला कानोडिया महेंद्रगढ़-3, गडानिया-1, बेगपुर-2, हाजीपुर-1, मोहल्ला छाजूपुरम महेंद्रगढ़ -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed