फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cooperative Department is always dedicated to the progress of women: Dr. Arvind Sharma

सहकारिता विभाग महिलाओं की उन्नति के लिए सदैव समर्पित : डॉ. अरविंद शर्मा

Fri, 28 Nov 2025 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 28 Nov 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cooperative Department is always dedicated to the progress of women: Dr. Arvind Sharma
फोटो संख्या:70- राजकीय महिला महाविद्यालय में ​खिलाड़ी को  सम्मानित करते सहकारिता मंत्री डॉ. अरव
महेंद्रगढ़। सहकारिता विभाग महिलाओं की उन्नति, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए सदैव समर्पित है। महिला केवल परिवार की धुरी नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति की दिशा और गति दोनों तय करने वाली शक्ति है। यह बात सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित महिला सहकार सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

प्रदेश में अब तक 154 ऐसे आउटलेट स्थापित किए जा चुके हैं, जहां महिलाएं डेयरी उत्पादों के वितरण, बिक्री और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। योजना ने हजारों महिलाओं को अपने छोटे–मोटे व्यवसाय स्थापित करने, उन्हें विस्तार देने और परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अवसर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में 66 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं और इन समूहों की महिलाओं को 5 लाख रुपये तक के ऋण पर स्टांप शुल्क में छूट प्रदान की जा रही है। सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिला आयोग अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है व महिलाओं को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना समय की मांग है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सहकार भारती राजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सहकार भारती पारस शर्मा, प्रदेश महामंत्री सहकार भारती डॉ. सौरभ भीषम, प्रदेश महिला सह-प्रमुख तृप्ती श्योराण, एबीवीपी सदस्य इंदुबाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed