फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   controversy over buying apple

सेब खरीदने को हुए विवाद में रेहड़ी चालक ने 66 वर्षीय बुजुर्ग को मारी लोहे की रॉड

Thu, 27 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
controversy over buying apple
सब्जी मंडी में सेब खरीदने आए 66 वर्षीय बुजुर्ग पर रेहड़ी चालकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग को नाक, हाथ सहित कुछ अन्य जगह चोट आई हैं। बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल अस्पताल रेफर किया गया है। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उसके करीब 7 हजार रुपये भी गायब हो गए।
विज्ञापन

गांव सिसोठ निवासी गजराज ने बताया कि वह सब्जी मंडी से फल खरीदने गए थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह मंडी में गेट नंबर दो के पास सेब खरीद रहे थे। रेहड़ी चालक से 100 रुपये में दो किलोग्राम सेब खरीदे। बुजुर्ग का आरोप है कि रेहड़ी चालक ने उसकी सेब वाली थैली को बदलकर खराब सेब वाली थैली थमा दी। जब उन्होंने खराब सेब वाली थैली लेने से इनकार दिया तो रेहड़ी चालक विवाद करने लगा। गजराज ने कहा कि जब उन्होंने अपने 100 रुपये वापस मांगे तो रेहड़ी चालक ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुछ अन्य युवकों ने भी उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से उसके हाथ, मुंह पर हमला किया। जिसमें उनके नाक से खून बहने लगा। बाद में कुछ लोगों ने बीच बचाव कराते हुए उन्हें छुड़ाया। गजराज को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नारनौल अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। बुजुर्ग गजराज ने आरोप लगाया कि उनकी जेब में 7 हजार रुपये थे। हमले के बाद रुपये जेब में नहीं मिले।
विज्ञापन

वर्जन
नागरिक अस्पताल से हमारे पास सूचना आई थी। फिलहाल बुजुर्गों को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल रैफर किया गया है। जांच अधिकारी को बयान लेने के लिए भेजा जाएगा। बयान के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र सिंह, सिटी चौकी इंचार्ज,महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed